ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किंग्स बैटन रिले की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दी हरी झंडी

On

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने मंगलवार को दिल्ली के डीएलएफ एवेन्यू, साकेत में ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) के लिए किंग्स बैटन रिले की शुरुआत की। इस अवसर पर ब्रिटिश उच्चायुक्त एक्सीलेंसी लिंडी कैमरन और भारतीय ओलंपिक संघ एवं कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन (सीजीए) की अध्यक्ष डॉ पी.टी. उषा भी मौजूद रहीं।

इस भव्य कार्यक्रम में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों के कई पदक विजेता खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, अचंता शरत कमल और गगन नारंग भी शामिल हुए। खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैटन का डिजाइन प्रसिद्ध भारतीय विजुअल आर्टिस्ट आक़िब वानी ने तैयार किया है, जो भारत की कला, खेल भावना और सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) के संदेश को दर्शाता है। इसकी रचना भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से प्रेरित है, जिसमें पारंपरिक कारीगरी और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई देता है।

शुभारंभ के मौके पर डॉ मांडविया ने कहा, “किंग्स बैटन रिले राष्ट्रों के बीच सौहार्द, एकता और प्रगति का प्रतीक है। इसकी कलात्मकता भारत की आत्मा को प्रतिबिंबित करती है — परंपरा में रचा-बसा, पर आधुनिकता की ओर अग्रसर। यह दर्शाता है कि कला और खेल मिलकर कैसे एक सतत और उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।”

ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने कहा, “यह रिले भारत, ब्रिटेन और पूरे कॉमनवेल्थ परिवार के बीच सशक्त साझेदारी का प्रतीक है। दिल्ली का यह आयोजन हमारे साझा मूल्यों मित्रता, समावेश और प्रगति का उत्सव है।”

वहीं, डॉ पी.टी. उषा ने कहा, “किंग्स बैटन रिले खेलों की उस भावना का प्रतीक है जो समुदायों को जोड़ती है और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती है। यह भारत की कलात्मकता और सततता के प्रति प्रतिबद्धता का भी उत्सव है।”

ग्लासगो में होने वाले 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 23 जुलाई से 02 अगस्त तक किया जाएगा। यह चौथी बार होगा जब स्कॉटलैंड इन खेलों की मेजबानी करेगा। बैटन 12 से 14 नवंबर तक दिल्ली के डीएलएफ एवेन्यू मॉल में आम जनता के लिए प्रदर्शित की जाएगी और फिर 14 नवंबर को अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

आज टीम इंडिया ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद हर भारतीय फैन कर रहा था. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

आज टीम इंडिया के लिए एक यादगार पल बन चुका है. तीसरे और निर्णायक वनडे में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
IND vs SA 3rd ODI:  यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशे के सौदागार को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नकुड़: पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 65 लाख की स्मैक बरामद