मुजफ्फरनगर में डकैती का खुलासा न होने पर भाकियू सेवक का प्रदर्शन, एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना

On

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव कुरथल में तीन घरों में हुई डकैती का अब तक खुलासा न होने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।

दीपक सोम ने आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर की रात तीनों घरों में सुनियोजित तरीके से डकैती डाली गई। पहले घरों के कुंडे काटे गए, फिर अंदर घुसकर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। एक घर में दो बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी, वहां से सोने-चांदी के जेवर और नगदी सब कुछ लूट लिया गया।

और पढ़ें 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' अभियान के तहत 5 दिसंबर को भव्य शिविर, मिलेगा बैंक, बीमा और शेयरों में फंसा पैसा वापस

एक किसान, जो KCC का भुगतान करने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहा था, उसके भी सारे रुपए डकैत ले उड़े। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है — दीपक सोम ने कहा, “किसानों को 15-20 लाख जोड़ने में पूरी उम्र लग जाती है, लेकिन प्रशासन मौन है।”

और पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता गिरफ्तार, गैंगस्टर नीरज बाबा की जमानत में 'मुर्दे' को बनाया था जमानती

भाकियू सेवक के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने 3 नवंबर को ही एसपी ऑफिस आने की योजना बनाई थी, लेकिन उस समय अधिकारियों ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर उन्हें रोक दिया था। अब दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

और पढ़ें रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के मुद्दे पर प्रियंका गांधी बोलीं—विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता

दीपक सोम ने कहा कि “आज हम एसएसपी संजीव कुमार वर्मा से मुलाकात कर ही जाएंगे। जब तक डकैती का खुलासा नहीं होगा, हम धरना जारी रखेंगे।”

फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की और जल्द ही मामले में प्रगति की बात कही। ग्रामीणों और संगठन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

लेखक के बारे में

नवीनतम

IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

आज टीम इंडिया ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद हर भारतीय फैन कर रहा था. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

आज टीम इंडिया के लिए एक यादगार पल बन चुका है. तीसरे और निर्णायक वनडे में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
IND vs SA 3rd ODI:  यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक , पहले दो मैच शांत इस मैच में बोल उठा जायसवाल का बल्ला

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर। सर्विलांस सेल की टीम ने करीब 40 लाख रूपये के 180 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील