पीएम मोदी ने चौथे नरेश वांगचुक की 70वीं जयंती पर बधाई दी, भारत-भूटान मैत्री को सराहा

On

 थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय भूटान यात्रा पर हैं। इस दौरान वे भूटान की राजधानी थिम्पू के चांगलिमथांग स्टेडियम में उस ऐतिहासिक समारोह में शामिल हुए, जिसमें भूटान के चौथे नरेश महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में भूटान के मौजूदा नरेश ने सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट में मारे गए लोगों की स्मृति में मौन रखकर सामूहिक प्रार्थना की। पीएम मोदी भी इस प्रार्थना में शामिल हुए।

इस अवसर पर भूटान के वर्तमान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, शाही परिवार के सदस्य, प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और हजारों भूटानी नागरिक मौजूद रहे। पीएम मोदी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "मैं भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से महामहिम चौथे नरेश और भूटान के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। महामहिम चौथे नरेश ने भूटान को एक आधुनिक राष्ट्र बनाया, संवैधानिक लोकतांत्रिक राजतंत्र की नींव रखी और दुनिया को ‘ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस’ यानी सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता का अनोखा मंत्र दिया।" प्रधानमंत्री ने चौथे नरेश के उस योगदान को याद किया जिसने भारत-भूटान मैत्री को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाया।

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़ ये भी पढ़ें  झारखंड: आईईडी विस्फोट में सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़

उन्होंने कहा, "यह अनोखा रिश्ता महामहिम चौथे नरेश की व्यक्तिगत रुचि और बुद्धिमानी से लगातार मजबूत हुआ है। उनकी सलाह और मार्गदर्शन से यह संबंध आने वाले समय में भी और गहरा होता रहेगा।" पीएम मोदी ने भूटान के वर्तमान नरेश की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "महामहिम पांचवें नरेश ने अपने पिता की शानदार विरासत को न सिर्फ आगे बढ़ाया है, बल्कि उसे नई ऊर्जा दी है। उनके नेतृत्व में भूटान ने जो प्रगति की है, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। भारत और भूटान की दोस्ती आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और जीवंत है।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत-भूटान संबंध किसी एक सरकार या व्यक्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह दोनों देशों की जनता के दिलों में बसी मैत्री है।

चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल ये भी पढ़ें  चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल

Views: 34

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

  मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ऊर्जा कीमतों में उछाल के बीच मंगलवार को वैश्विक बाजारों में सोने   पश्चिम...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

काबुल। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत हो गई है...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को 15 हजार रुपये के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेरठ रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

उत्तर प्रदेश

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सहारनपुर। जनपद में गौकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। इसी कड़ी में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी की फिराक में घूमते बदमाशों को दबोचा, दो सगे भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं