मुजफ्फरनगर जिला बार संघ चुनाव: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार मलिक बने महासचिव, रॉयल बुलेटिन का आंकलन फिर हुआ सच
अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी की शानदार वापसी, महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने मारी बाजी; समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न
मुजफ़्फरनगर। जनपद की सबसे प्रतिष्ठित संस्था 'डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन' के वर्ष 2026-27 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। भारी गहमागहमी और रोमांचक उतार-चढ़ाव के बीच प्रमोद त्यागी ने 10 वीं बार अध्यक्ष पद पर और सुरेंद्र कुमार मलिक ने 13 वीं बार महासचिव पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जैसे ही अंतिम राउंड के परिणामों की आधिकारिक घोषणा हुई, कचहरी परिसर समर्थकों के नारों और ढोल-नगाड़ों की आवाज़ से गूंज उठा।
अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी 602 मत पाकर दसवीं बार विजयी हुए, जबकि महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक 587, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रवीर चौधरी व कोषाध्यक्ष पद पर नीशू कांत शर्मा 620 मत लेकर विजयी रहे।
.jpg)
रॉयल बुलेटिन की भविष्यवाणी पर लगी मुहर
यह जीत न केवल प्रत्याशियों की है, बल्कि रॉयल बुलेटिन की उस सटीक पत्रकारिता की भी है, जिसने मतदान के तुरंत बाद ही परिणामों का रुख भांप लिया था। कल रात ही रॉयल बुलेटिन ने अपनी विशेष रिपोर्ट में साफ कर दिया था कि अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी का अंजुम खान और अनिल जिंदल के साथ मुकाबला है, वहीं महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक से ही सबका मुकाबला माना जा रहा था। आज के परिणामों ने रॉयल बुलेटिन के उस आंकलन पर शत-प्रतिशत मुहर लगा दी है।
विजयी प्रत्याशियों का प्रदर्शन
अध्यक्ष पद: प्रमोद त्यागी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मौ अंजुम खान को कड़े मुकाबले में पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की। पंचकोणीय मुकाबले में प्रमोद त्यागी की रणनीतिक बढ़त अंत तक कायम रही।
महासचिव पद: सुरेंद्र कुमार मलिक ने शुरूआती राउंड से ही जो बढ़त बनाई, वह अंत तक अटूट रही। उन्होंने प्रदीप कुमार मलिक और अन्य प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की।
अन्य पदों पर: वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर चंद्रवीर चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर नीशुकांत शर्मा ने भी शानदार जीत हासिल कर नई कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई।

अधिवक्ताओं में भारी उत्साह
इस बार मतदान का प्रतिशत काफी ऊंचा (करीब 80 प्रतिशत) रहा था, जहां 2382 मतदाताओं में से 1911 ने वोट डाले थे।
मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया एडवोकेट ने मीडिया को बार संघ के परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी 602 मत पाकर दसवीं बार विजयी रहे हैं, जबकि दूसरे नम्बर पर मौहम्मद अंजुम खान 543, तीसरे पर अनिल जिंदल 508, चौथे नम्बर पर सुरेन्द्र पाल मेनवाल 177 व अर्जुन सिंह 57 मत पाकर पांचवें स्थान पर रहे।
इसी प्रकार महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार मलिक 587 मत पाकर विजयी रहे, जबकि प्रदीप कुमार मलिक 412, जितेन्द्र कुमार 396, नवाब अली चौधरी 350 व विकास त्यागी को 138 वोट मिले।
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रवीर चौधरी 680 मत पाकर विजयी रहे। इसके अलावा ईश्वर चन्द त्यागी को 477, धमेन्द्र कुमार पुण्डीर को 336 व नरेन्द्र सिंह कश्यप को 322 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नीशू कांत शर्मा 620 मत पाकर विजयी रहे। इसके अलावा मुनव्वर हुसैन को 548, सुधीर कुमार चौहान को 412, अमित कुमार जैन को 133 व सुभाष चन्द गर्ग को 127 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर राधेश्याम त्यागी 628 व सनसवीर बालियान 522 मत पाकर विजयी रहे। उनके अलावा अब्दुल हक 493, देवेन्द्र कुमार कैल 455, शौकेन्द्र कुमार 428, संदीप कुमार डबास 486 व स्वर्ण सिंह को 257 वोट मिले।
उपाध्यक्ष के दो पदों पर अमित मैनी 857 व अमित भारद्वाज 555 मत पाकर विजयी रहे। उनके अलावा कृष्णपाल केपी सैनी 290, नीरज कुमार 235, मौहम्मद गुल बहार त्यागी 482, मौहम्मद यासीन 329, सुरेश चौधरी 471 मत पाने में कामयाब रहे।सहसचिव के तीन पदों पर गीता रानी 865, नीशा रानी 689 व मौहम्मद ताजिम 723 मत पाकर विजयी रहे। इसके अलावा जुबैर त्यागी को 597, पंकज कुमार को 259, मीनाक्षी द्विवेदी को 574, राजीव कुमार सिंघल को 417 व शान्तनु पुण्डीर को 551 वोट मिले।
इसी प्रकार वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर जयकुमार नायडू 830, तरूण सौदे 655, दीपक कुमार धीमान 796, प्रशान्त कुमार राजा 697, मुस्तकीम अली 760 व श्रीमती शशि प्रभा 874 मत पाकर विजयी रहे। इनके अलावा कमल कुमार बिल्टोरिया 481, कमल कृष्ण गुप्ता 592, महिपाल सिंह 617, राजीव कुमार जैन 535, राजेश कुमार सैनी 488 व विपुल शर्मा 509 मत पाने में कामयाब रहे।
कनिष्ठ सदस्य के 6 पदों के लिए मौहम्मद ताहिर राव 711, शिखा चौधरी 668, प्रिंस गोलियान 633, प्रभात बालियान 621, कमरूना गौर 613 व नीतिन कुमार राठी 607 मत पाकर विजयी रहे। इनके अलावा अभिषेक बर्मन को 484, आदर्श चौधरी को 522, आदिश वर्मा को 235, आशु धीमान को 569, नरेन्द्र सिंह को 379, प्रविन्द्र कुमार को 343, मनोज कुमार को 167, मौहम्मद शाहवेज को 548, रामवीर सिंह को 398, विराट शर्मा को 305, सद्दाम हुसैन त्यागी को 543 व सुमित कुमार सहरावत को 235 मत मिले।
चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया है। नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महासचिव सुरेंद्र मलिक ने जीत के बाद कहा कि वे अधिवक्ता हित और बार की गरिमा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां