मुजफ्फरनगर में ज़िला बार संघ चुनाव में गिनती जारी, 12 वे राउंड के बाद मुकाबला चल रहा नजदीकी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले की बार संघ के चुनावों में इस बार मुकाबला बेहद रोचक और रोमांचक बना हुआ है। शुक्रवार को कुल 1911 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में पाँच प्रमुख गुट मैदान में हैं, जिनमें प्रमोद त्यागी, मोहम्मद अंजुम खान, अनिल जिंदल, सुरेंद्र सिंह मेनवाल और अर्जुन सिंह के गुट शामिल हैं।

प्रमोद त्यागी इससे पहले कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि अनिल जिंदल भी दो बार इस प्रतिष्ठित पद पर अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। वहीं मोहम्मद अंजुम खान पिछले वर्ष हुए चुनाव से एक बड़े और मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरकर सामने आए थे। बीते चुनाव में वे ठाकुर कंवर पाल सिंह से महज सात वोटों के अंतर से पराजित हुए थे, जिसके चलते इस बार उन्हें शुरू से ही एक सशक्त दावेदार माना जा रहा था।

मुजफ्फरनगरः रिजर्व पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः रिजर्व पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ खेली फूलों की होली

मतदान के तुरंत बाद रॉयल बुलेटिन ने अपने विश्लेषण में यह स्पष्ट किया था कि चुनावी मुकाबले में प्रमोद त्यागी और सुरेंद्र मलिक की जोड़ी बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। शनिवार को मतगणना शुरू होने के बाद भी शुरुआती दौर से ही यही स्थिति बनी रही। आठवें राउंड तक यह जोड़ी लगातार अच्छे अंतर से आगे चलती रही।

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत ये भी पढ़ें  शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत

हालांकि नौवें और दसवें राउंड में अध्यक्ष पद की दौड़ अचानक बेहद नजदीकी हो गई। इस दौरान प्रमोद त्यागी और मोहम्मद अंजुम खान के बीच अंतर घटकर केवल चार वोट रह गया, जिससे पूरे चुनावी माहौल में जबरदस्त सरगर्मी देखने को मिली।

मुजफ्फरनगर में जिला व्यापार बंधु की बैठक: बिजली और सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, अवैध तारों को हटाने के निर्देश ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जिला व्यापार बंधु की बैठक: बिजली और सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, अवैध तारों को हटाने के निर्देश

ग्यारहवें राउंड से प्रमोद त्यागी ने एक बार फिर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए बढ़त बनानी शुरू कर दी, जबकि महासचिव पद पर सुरेंद्र मलिक लगातार आगे चल रहे हैं। जैसा कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था, महासचिव पद पर जीत का फैसला सुरेंद्र मलिक के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बारहवें राउंड तक की मतगणना में स्थिति स्पष्ट रूप से यही संकेत दे रही है कि मुकाबला आखिरी राउंड तक रोचक बना रह सकता है।

बारहवे राउंड की मतगणना के बाद स्थिति ये है -

1-अनिल जिंदल=316
2-अर्जुन सिंह =35
3-प्रमोद त्यागी =373
4- मौ० अंजुम खान=365
5-सुरेंद्र पाल मैनवाल=110
महासचिव
1-जितेंद्र कुमार=243
2-नवाब अली चौधरी=225
3-प्रदीप कुमार मलिक=282
4-विकास त्यागी=92
5-सुरेंद्र कुमार मलिक=353
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष
1-ईश्वर चंद त्यागी =297
2-चंद्रवीर चौधरी =433
3-धर्मेंद्र कुमार पुंडीर =212
4-नरेंद्र सिंह कश्यप =205
कोषाध्यक्ष
1-अमित कुमार जैन =81
2- नीशुकांत शर्मा=382
3-मुनव्वर हुसैन=362
4-सुधीर कुमार चौहान=262
5-सुभाष चंद्र गर्ग=78

इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।

Views: 2427

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

  नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से परेशान हैं। रात को बिस्तर पर ऐसे...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका...
खेल  क्रिकेट 
भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविताओं को अपने भाव के साथ शब्दों के...
मनोरंजन 
"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं