Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं

On

नयी दिल्ली। देश में राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे से कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,745 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सुबह सात बजे तक […]

नयी दिल्ली। देश में राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे से कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,745 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.56 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।

राष्ट्रपति ने किया राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हिमाचल सहित कई राज्यों में हुए बदलाव ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति ने किया राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हिमाचल सहित कई राज्यों में हुए बदलाव

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,792 हो गए हैं और इसी अवधि में कोरोना से 96 मरीज सकुशल होकर अस्पताल से घर के लिए लौट गए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,50,713 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।

ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला ये भी पढ़ें  ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला

देश में पिछले 24 घंटे में सात राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

वायु सेना के सुखोई विमान दुर्घटना में दोनों पायलटो की मौत: नागपुर के फ्लाइट लेफ्टनेंट पूर्वेश दुरगकर और स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वीरगति को प्राप्त ये भी पढ़ें  वायु सेना के सुखोई विमान दुर्घटना में दोनों पायलटो की मौत: नागपुर के फ्लाइट लेफ्टनेंट पूर्वेश दुरगकर और स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वीरगति को प्राप्त

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में चार सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 10 रह गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,862 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर स्थिर है।

इस अवधि में केरल में दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,196 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,036 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,578 पर बरकरार है।

कर्नाटक में नौ सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 142 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,32,554 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,309 पर बरकरार है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के तीन सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है। इस दौरान छह लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,684 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 पर स्थिर है।

केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में पिछले 24 घंटे में 15 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 43 हो गयी। इस महामारी से अब तक 1,73,710 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 1,975 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में सात सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़ने 32 हो गए है। इस महामारी से अब तक 8,37,375 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 4,111 मरीजों की जान जा चुकी है।

तमिलनाडु में कोरोना के तीन सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 29 रह गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 35,56,593 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 38,049 पर स्थिर है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के क्रमशः दो-दो नए मामले पाये गए हैं जबकि केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में कोरोना का क्रमशः एक-एक मामला सामने आया है।

राहत की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं रहा है।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

   मुजफ्फरनगर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र की कंबल वाली गली में होली के त्योहार के दौरान दबंगों द्वारा दुस्साहस का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं