न्यायमूर्ति दिवाकर इलाहाबाद, न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानि गुजरात की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानि को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रिपीट कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की घोषणा की। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में दोनों वरिष्ठतम न्यायाधीशों के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों […]
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानि को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रिपीट कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की घोषणा की।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में दोनों वरिष्ठतम न्यायाधीशों के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों के पद पर नियुक्ति से संबंधित घोषणा की गई है।
अधिसूचनाओं के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिवाकर और गुजरात उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोकानि को संबंधित उच्च न्यायालयों का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाने की स्वीकृति प्रदान की है।
ये भी पढ़ें भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आशा की किरण, बजट 2026-27 वेबिनार में बोले पीएम मोदी मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने नौ फरवरी को न्यायमूर्ति दिवाकर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति गोकानि को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति दिवाकर और न्यायमूर्ति गोकनि के साथ-साथ न्यायमूर्ति टी. एस. सिवागन्नम को कोलकता उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां