लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने देने की मांग पर अड़ा विपक्ष, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

On



नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के 9वें दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग को लेकर कई बार बाधित होने के बाद अंत में अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों ने आठ सदस्यों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का अवसर न दिए जाने के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सदन में मौजूद रहीं।

लोकसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण पहले 12 बजे तक और फिर 02 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने कांग्रेस सदस्य शशि थरूर को बजट पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया लेकिन थरूर ने पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की अपील की और अपनी सीट पर बैठ गए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह एक घंटे पहले लोकसभा अध्यक्ष से मिले थे और उन्हें व्यक्तिगत रूप से बोलने का आश्वासन दिया गया था। बजट पर चर्चा से पहले कुछ मुद्दे उठाने की अनुमति मांगी थी, इसलिए अब स्पष्ट किया जाए कि उन्हें बोलने दिया जाएगा या नहीं। इस पर पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने कहा कि उनके पास राहुल गांधी का कोई नोटिस नहीं आया है और उन्हें यह भी मालूम नहीं कि उनका विषय क्या है। जब नोटिस आएगा तब चर्चा होगी, फिलहाल बजट पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर विपक्षी सदस्य लगातार हंगामा करते रहे।

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह ये भी पढ़ें  अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को समझाने की कोशिश की। रिजिजू ने कहा कि वह स्वयं विपक्ष की बैठक के दौरान अध्यक्ष के चैंबर में मौजूद थे। राहुल गांधी का बयान पूरी तरह सही नहीं है। अध्यक्ष ने कोई आश्वासन नहीं दिया था, बल्कि केवल यह कहा था कि यदि बातचीत सही ढंग से होगी तो सभी दलों के नेताओं को बोलने का अवसर मिलेगा। सदन में लगातार शोर-शराबे और नारेबाज़ी के बीच शशि थरूर ने राहुल गांधी से पहले बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर  ये भी पढ़ें  अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर

इससे पहले, अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही शुरू होने पर सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए प्रश्नकाल के बाद सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलने की बात कही। इसके बावजूद हंगामा जारी रहा और कार्यवाही कुछ ही मिनट में दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष का हंगामा नहीं थमा। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने स्थगन प्रस्तावों को नामंजूर करने के बाद कार्यवाही जारी रखी। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर केंद्रीय मंत्रियों ने सदन के पटल पर रखे। शून्यकाल में जनहित विषयों पर चर्चा का समय दिया गया। इसके बाद वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने संशोधित कार्यसूची के अनुसार विवरण प्रस्तुत किया लेकिन विपक्ष के हंगामे के वजह से सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

अनमोल वचन  ये भी पढ़ें  अनमोल वचन

Views: 62

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर, अशोक बालियान ने भाग लिया

   मुज़फ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान को कृषि भवन, नई दिल्ली में हुई पोस्ट-बजट 2026 में  जाने का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर, अशोक बालियान ने भाग लिया

ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची से वैध लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाकर धरना...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला

खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

श्रीनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद घाटी के कई हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

धुरंधर 2 ट्रेलर: 'किंग' बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

  नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड   यही...
Breaking News  मनोरंजन 
धुरंधर 2 ट्रेलर: 'किंग' बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं