शामली में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में साइबर अपराध थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी म्यूल खातों के जरिए देशभर के लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे। यह गिरोह व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से लोगों को फर्जी ट्रेडिंग ऐप के लिंक भेजता था और अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाता था। जैसे ही लोग रकम जमा करते थे, पैसा अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया जाता था। अब तक यह गिरोह करीब 20 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। इस संबंध में देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों में लगभग 41 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें  शामली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पोस्टर, मेहंदी व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अमन अंसारी निवासी राजेंद्र नगर, अलीगंज रोड, लखीमपुर खीरी, त्रिलोकचंद निवासी काशीराम नगर कॉलोनी, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद और धर्मेंद्र कुमार निवासी रसूलपुर बरौलपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वीवो कंपनी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी में किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें  शामली में मौसम का मिजाज बदला, ठंडी हवाओं और बादलों से बढ़ी ठिठुरन

पुलिस ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में 21 जनवरी 2026 को गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपी हिमांक, प्रशांत और सुरभि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  शामली: थाना कैराना में बाल विवाह रोकथाम हेतु धर्मगुरुओं और सेवा प्रदाताओं को जागरूक किया गया

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों रेहान खान, कामेश्वर और आकाश गुप्ता के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इन खातों में ठगी की रकम मंगाकर चीन से जुड़े साइबर ठगों के संपर्क में रहकर रकम निकलवाई जाती थी। इसके बदले उन्हें दो प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीधे चीनी साइबर ठगों के संपर्क में थे और कमीशन के आधार पर ठगी की रकम का लेन-देन कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

सहारनपुर।  नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान आज भी जारी रखते हुए वार्ड 26 में मानकमऊ बस इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

नोएडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम में निर्णायक जंग कल , भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी टी20 में अभिषेक शर्मा पर खास रणनीति तैयार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है और दोनों टीमों...
खेल  क्रिकेट 
तिरुवनंतपुरम में निर्णायक जंग कल , भारत बनाम न्यूजीलैंड आखिरी टी20 में अभिषेक शर्मा पर खास रणनीति तैयार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मासिक निरीक्षण के तहत सील्ड ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया निरीक्षण

सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

सहारनपुर।  नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान आज भी जारी रखते हुए वार्ड 26 में मानकमऊ बस इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम ने वार्ड 26 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 40 से अधिक दुकानों से हटाया अतिक्रमण

विश्व कुष्ठ दिवस 2026: 'कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, असली चुनौती तो सामाजिक कलंक है' थीम पर मनाया जाएगा कार्यक्रम

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में मरीजों के हित में नित जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाते हैं। इसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
विश्व कुष्ठ दिवस 2026: 'कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, असली चुनौती तो सामाजिक कलंक है' थीम पर मनाया जाएगा कार्यक्रम

अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की

अयोध्या। एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के बीच आपसी विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की