शामली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पोस्टर, मेहंदी व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
शामली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग, शामली द्वारा महर्षि दयानंद गुरूकुल कन्या इंटर कॉलेज, भाज्जू माजरा में सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुमलता ने की। कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की कुल 112 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति के संदेश को केंद्र में रखते हुए आकर्षक पोस्टर और स्लोगन तैयार किए।
कक्षा 11 की छात्रा शिवानी बालियान ने “बेटी एक स्वरूप, अनेक” विषय पर पेंटिंग बनाई। छात्रा रितिका ने बेटी की सुरक्षा पर आधारित पोस्टर तैयार किया। वहीं हिमानी ने भ्रूण हत्या को अपराध दर्शाते हुए पोस्टर बनाया। अंशिका, किरण, कीर्ति, नेहा, मानसी, अंजु और मोनिका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को उजागर किया।
महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सदफ खान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और मनोरंजन भी जरूरी हैं, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने छात्र-छात्राओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर की सेवाएं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों और दंड के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां