शामली में घना कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित, सुबह-शाम आवागमन में मुश्किल
शामली। जनवरी माह के अंतिम दिन शनिवार को जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह के समय हालात यह रहे कि चंद कदमों की दूरी पर भी रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को कोहरे के साथ-साथ तापमान में अचानक आई गिरावट ने ठंड को और बढ़ा दिया। सर्द हवा के चलते लोगों के शरीर में कंपकंपी छूटती नजर आई। सुबह और पूर्वाह्न के समय लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को अधिक दिक्कत हुई। घने कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण हादसों की आशंका बनी रही। हालांकि दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम ने करवट ली। कोहरा धीरे-धीरे छंट गया, आसमान साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलते ही ठंड का असर कुछ कम हुआ और बाजारों में रौनक लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलने की संभावना है। शनिवार को कोहरा छाये रहने से यातायात पर भी इसका प्रभाव पडा है। बसों में यात्रियों की संख्या कम रही।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां