शामली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 5 किशोरी क्लबों की स्थापना
शामली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग, शामली द्वारा एलम इंटर कॉलेज, एलम में पांच किशोरी क्लबों की स्थापना की गई। यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
किशोरी क्लबों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के मनोरंजन, स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि बनाए रखें। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है।
ये भी पढ़ें शामली के जलालाबाद में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, चारदीवारी करते दो लोग पुलिस हिरासत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को की थी। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के घटते लिंगानुपात की समस्या को दूर करना, उन्हें शिक्षित करना और आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एलम इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने की। विद्यालय में दस-दस छात्राओं के कुल पांच किशोरी क्लब गठित किए गए। इस अवसर पर बालिकाओं को क्लब संचालन के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, हॉकी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई।
महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सदफ खान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। वे खेल के मैदान से लेकर विज्ञान, तकनीक, कॉर्पोरेट जगत और देश की सीमाओं की रक्षा तक अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रुचि रखना जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं कोविड, स्पॉन्सरशिप योजना तथा वन स्टॉप सेंटर में संचालित सुविधाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102, 108, 112, 181, 1090 और 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके लिए निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
महिला कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 24 जनवरी 2026 को कन्या वैदिक इंटर कॉलेज, कुडाना में भी किशोरी क्लब की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां