शामली: दिल्ली रोड पर पाइपलाइन लीकेज, शहर में पानी की आपूर्ति बाधित
शामली। शहर के दिल्ली रोड पर अंडरग्राउंड तार डालते समय पानी की बडी पाइप लाइन के लीकेज हो गयी। सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची तथा पाइप लाइन की जांच पडताल की। सोमवार को पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू होगा जिस कारण सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक पूरे शहर की पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानकारी केे अनुसार शहर के दिल्ली रोड पर बीएसएनएल के अंडरग्राउंड तार बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को तार डालने के दौरान पानी की बडी पाइप लाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गयी जिस कारण पाइप लाइन से पानी निकलने लगा। बीएसएनएल ठेकेदार की सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची तथा पाइप लाइन का निरीक्षण किया। नगर पालिका के अवर अभियंता हर्षित गर्ग ने बताया कि सोमवार को क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू होगा जिस कारण सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शहर की पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। गौरतलब है कि शहर के झिंझाना रोड पर भी पानी की पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है वहीं नगर पालिका द्वारा अभी तक खोदे गए गड्ढे को न भरने के कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कतें उठानी पड रही है लेकिन अभी तक उक्त गड्ढे को भरने का काम शुरू नहीं किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां