शामली: मनरेगा बचाओ आंदोलन से पहले कांग्रेस नेताओं को नजरबंद, पुलिस अलर्ट
शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 फरवरी को प्रस्तावित मनरेगा बचाओ आंदोलन एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कार्यक्रम के तहत जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुबह लखनऊ जाने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार सुबह ही कई नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया, जबकि कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस चौकियों पर बैठाया गया। शहर के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, झिंझाना थाना क्षेत्र के कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा को नजरबंद किया गया। इसके अलावा युवा जिला उपाध्यक्ष नासिर चौधरी एवं जिला महासचिव मंगल कोहली को अहमदगढ़ पुलिस चौकी तथा जिला महासचिव अजीत शर्मा को चोसाना चौकी पर बैठाया गया।
वहीं जिला उपाध्यक्ष वीशू शर्मा को कंडेला चौकी प्रभारी राजकुमार बघेल द्वारा उनके आवास पर नजरबंद किया गया। कांग्रेस नेता ओमप्रकाश शर्मा ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि मनरेगा योजना गरीब परिवारों को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से लागू की गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसान और मजदूर वर्ग के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां