शामली में रालोद नेता के आवास पर मनाई गई पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व चौधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि
शामली। शनिवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित रालोद नेता के आवास पर किसान, मजदूर मसीहा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व चैधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। शनिवार को शहर स्व […]
शामली। शनिवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित रालोद नेता के आवास पर किसान, मजदूर मसीहा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व चैधरी अजीत सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह 4 बार केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए शुगर मिलों के बीच की दूरी को कम कर अनेकों नए शुगर मिल स्थापित कराए। जिससे गन्ना किसानों की गन्ने की समस्या का हल हुआ।
थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि चैधरी साहब ने सभी धर्मो और जातियों को एक साथ लेकर चलने का और समाज में आपसी भाईचारा बनाने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। इस अवसर पर सरोज मलिक, विजय कौशिक, रविंद्र सोंटा, विक्रांत निर्वाल, रविंद्र लिलौन, सहदेव मुखिया, विकास धीमान, शरणवीर दरोगा, विपिन खोड़समा, ऋषिपाल तरार, बाबूराम पंवार आदि मौजूद
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !