शामलीः बनत में बिना नोटिस मकान ध्वस्तीकरण का आरोप, पीड़ित परिवारों ने DM से लगाई न्याय की गुहार
शामली। गुरूवार को कस्बा बनत के मोहल्ला रैदासपुरी में बिना पूर्व सूचना और नोटिस के मकान ध्वस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों का कहना है कि मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से वे बेघर हो गए हैं और उनके सामने गंभीर आवासीय संकट खड़ा हो गया है। शिकायत में बताया गया कि पीड़ितों ने आमिर, आशिफ, करण, राकेश सहित अन्य भूमि स्वामियों एवं डीलरों से रजिस्टर्ड बैनामा के माध्यम से भूमि क्रय की थी।
बैनामे की पूरी प्रक्रिया उप-निबंधक कार्यालय शामली में नियमानुसार पूरी की गई और स्टांप शुल्क आदि का भुगतान भी किया गया। भूमि खरीदने के बाद पीड़ितों ने उस पर अपने मकान बनाकर परिवार सहित निवास शुरू कर दिया था। आरोप है कि एमडीए विभाग द्वारा बिना किसी प्रकार का नोटिस, सूचना अथवा समन जारी किए अचानक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
इस कार्रवाई से पीड़ित परिवारों के सिर से छत छिन गई और छोटे-छोटे बच्चों सहित उन्हें सड़क पर रहने को मजबूर होना पड़ा। पीड़ितों ने बताया कि वे सभी गरीब परिवार से हैं और उन्होंने उधार व लोन लेकर जमीन खरीदी तथा मकान निर्माण कराया था। अचानक हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कर पाना उनके लिए असंभव है। पीड़ित पंकज कुमार, राजकुमार सहित अन्य निवासियों ने डीएम से मांग की है कि पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर एमडीए द्वारा बिना नोटिस की गई कार्रवाई की जांच कराई जाए तथा उन्हें उचित क्षतिपूर्ति दिलाई जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन सामान्य रूप से शुरू कर सकें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां