शामली : उत्तरप्रदेश के जनपदशामली में पैसों के लेनदेन के विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी है। घटना के बाद जहां घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है
बाबरी थानां क्षेत्र में रुपयो के लेन देन में युवक को गोली मार दी है। जहा आज देर शाम गांव बन्तीखेड़ा से बाहर नदी के पुल के पास दो युवकों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। सूत्रों की माने तो संदीप ने मुन्ना से पैसे उधार लिए हुए थे। जिनको मुन्ना द्वारा मांगने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मुन्ना ने संदीप पर गोली चला दी।जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया।गोली की आवाज सुनकर गांव वालों मौके पर पहुचे और घायल अवस्था में मोनू को देखकर उससे पूछा तो उसने मुन्ना द्वारा गोली चलाई जाने की बात कही।
ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल की पत्नी ने थाने में नाम दर्ज तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।