नोएडा में महिला को जबरन धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म केस वापस लेने की धमकी, कई नामित आरोपी
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि धर्म छुपाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ बलात्कार करने, उनका धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दबाव बनाने और वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार एक आरोपी मुकदमा वापस नहीं लेने पर अपने साथियों के संग मिलकर उसे धमकी दे रहा है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ज्योति नामक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह साहबेरी गांव में रहती है। महिला के अनुसार उसने हारुन खान के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी महिलाओं को अपनी धार्मिक पहचान छुपा कर हिंदू बताकर शादी करता है, उनके साथ बलात्कार करता है और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर देता है। वह महिलाओं को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए जबरन दबाव बनाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए विवश करता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि जो मुकदमा उसने उसके खिलाफ लिखवाया है, उसे हारुन खान वापस करने के लिए दबाव बना रहा है। वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला के अनुसार उसे धमकी देने में हारुन खान, राजू खान, सिकंदर, कपिल खान ,सहाना खान, गुड़िया तथा उसके दो अज्ञात रिश्तेदार शामिल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां