हिमाचल घूमने गया परिवार: चोरों ने तोड़े ताले, लाखों के सोने के गहने और नकदी साफ
Punjab News: जालंधर के प्रीत नगर स्थित पंचशील एवेन्यू में उस समय सनसनी फैल गई जब हिमाचल घूमने गए एक परिवार के घर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। परिवार यात्रा पर गया था और वापस लौटा, जहां उन्हें ताले टूटे और पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला।
दीवार फांदकर घर में घुसे
घर लौटते समय जब परिवार ने मेन गेट खोलने की कोशिश की, तो वह खुला ही नहीं। मजबूर होकर जतिन गुलाटी दीवार फांद कर अंदर पहुंचे, जहां कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी की वारदात का अंदाजा हुआ।
ये भी पढ़ें देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्जसोना, नकदी और महंगा सामान चोरी
जतिन ने बताया कि अलमारियों को चोरों ने पूरी तरह खंगाल दिया था और सात तोले सोना, 90 हजार रुपये नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घर के सभी कमरे खुले थे और हर जगह छानबीन के निशान मौजूद थे।
सीसीटीवी खंगाले
चोरी का पता चलते ही जतिन ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इससे थाना कैंट पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस जांच में जुटी
जांच अधिकारी एएसआई गुरदयाल हीरा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी चेकिंग बढ़ा दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां