38 वर्ष की उम्र में रोहित शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, पहली बार हासिल किया शीर्ष स्थान

On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार पारियां खेलने के बाद रोहित शर्मा ने पहली बार बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। 38 वर्षीय रोहित इस मुकाम को छूने करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन की पारी खेलने के बाद सिडनी में नाबाद 121 रन बनाने वाले रोहित शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 2 स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष पर पहुंचे हैं।

 

और पढ़ें रियल मैड्रिड को झटका: घुटने की चोट से कप्तान कार्वाहल दो महीने तक बाहर

और पढ़ें बारिश बनी विलेन, भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मुकाबला रद्द

वनडे फॉर्मेट में 33 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (74*) के साथ अटूट साझेदारी करते हुए भारत को तीसरे वनडे मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई थी। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज नहीं बचा सकी। रोहित ने इस लिस्ट में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और भारतीय टीम के अपने साथी शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए पहली बार वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। 38 वर्षीय रोहित पिछले एक दशक में ज्यादा समय टॉप 10 में रहे हैं।

और पढ़ें महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की कप्प का जलवा, झूलन गोस्वामी को पछाड़कर बनीं नंबर-1

 

रोहित के अलावा, स्पिनर अक्षर पटेल को भी सिडनी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। अक्षर वनडे गेंदबाजों की सूची में 6 पायदान की छलांग लगाकर 31वें स्थान पर, जबकि वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 4 पायदान के सुधार के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजों की सूची को देखें, तो टॉप 10 में न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर 3 पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 2 पायदान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के दाएं हाथ के गेंदबाज हैरी ब्रूक 23 पायदान ऊपर चढ़कर वनडे बल्लेबाजों की सूची में 25वें स्थान पर आ गए हैं।

 

साउथ अफ्रीका ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की, जिसके बाद नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज 9 विकेट लेने के बाद टेस्ट गेंदबाजों की सूची में 9 पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथी साइमन हार्मर उसी मैच की दूसरी पारी में 6 विकेट लेने के बाद 26 पायदान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर आ गए हैं।


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

कठिनाइयों में भी अच्छाई का मार्ग: भगवान में विश्वास और सत्संग का महत्व

भगवान के भक्तों को भी कभी-कभी बहुत बाधाओं का सामना करना पड़ता है। पिछले कर्मों के आधार पर कर्म भोग...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
कठिनाइयों में भी अच्छाई का मार्ग: भगवान में विश्वास और सत्संग का महत्व

सपा सांसद इकरा हसन के नाम से बनी फेसबुक आईडी से योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, एक गिरफ्तार 

शामली -संसद में माता वैष्णो देवी के लिए शामली से सीधी ट्रेन मांगने के बाद सुर्खियों में आयी कैराना से...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
सपा सांसद इकरा हसन के नाम से बनी फेसबुक आईडी से योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, एक गिरफ्तार 

दैनिक राशिफल- 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मेष - सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की चौपाल को पुलिस ने रोका, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक

मुजफ्फरनगर। ग्राम ककरौली स्थित एक बैंकट हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही “पी डी ए चौपाल” सभा...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की चौपाल को पुलिस ने रोका, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक

मुंबई में वेब सीरीज़ ऑडिशन का बहाना, 17 बच्चे और एक सीनियर सिटिजन बंधक, पुलिस ने बचाया

      मुंबई। मुंबई में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक गंभीर घटना सामने आई, जिसने शहर को हिला कर रख दिया।...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई में वेब सीरीज़ ऑडिशन का बहाना, 17 बच्चे और एक सीनियर सिटिजन बंधक, पुलिस ने बचाया

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोढ़ा थाना क्षेत्र में कई मंदिरों पर स्प्रे पेंट से “आई लव मोहम्मद”...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया