महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की कप्प का जलवा, झूलन गोस्वामी को पछाड़कर बनीं नंबर-1

On

गुवाहाटी। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल-1 को 125 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में मारिजैन कप्प ने 5 विकेट लेते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। तेज गेंदबाज मारिजैन कप्प ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 20 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

 

और पढ़ें श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर, हालत स्थिर; उम्मीद जल्द पूरी तरह रिकवरी की

और पढ़ें सूर्यकुमार यादव बोले- भारत पूरी तरह तैयार, 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज

इसी के साथ मारिजैन ने वनडे विश्व कप में अपने विकेटों की संख्या 44 तक पहुंचा दी। मारिजैन कप्प साल 2009 से अब तक वनडे विश्व कप के 30 मुकाबलों में 20.81 की औसत के साथ 44 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2005 से 2022 तक 34 मुकाबलों में 21.74 की औसत के साथ 43 विकेट निकाले। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की लिनेट एन फुलर्टन और मेगन शट्ट 39-39 विकेट लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

और पढ़ें युवा एशियाई खेलों में भारत की सुनहरी छलांग: मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण और बीच कुश्ती में तीन स्वर्ण सहित कुल 41 पदक जीते

 

गुवाहाटी में बुधवार को साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 143 गेंदों में 4 छक्कों और 20 चौकों के साथ 169 रन अपने नाम किए। वहीं, ताजमिन ब्रित्स ने 45, जबकि मारिजैन कप्प ने 42 रन टीम के खाते में जोड़े। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि लॉरेन बेल को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

 

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.3 ओवरों में महज 194 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि एलिस कैप्सी ने 50 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से मारिजैन ने 5 विकेट निकाले, जबकि नादिन डी क्लार्क को 2 विकेट हाथ लगे। फाइनल मैच नवी मुंबई में 2 नवंबर को खेला जाना है, जिसमें साउथ अफ्रीका का सामना भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर के दो प्रमुख चीनी व्यापारियों के ठिकानों पर इन्कमटैक्स की रेड, दिल्ली-लखनऊ की संयुक्त टीम का एक्शन

मुजफ्फरनगर। जिले के व्यावसायिक जगत में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की दिल्ली और लखनऊ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के दो प्रमुख चीनी व्यापारियों के ठिकानों पर इन्कमटैक्स की रेड, दिल्ली-लखनऊ की संयुक्त टीम का एक्शन

ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड! NCP विधायक रोहित पवार पर FIR, मुंबई से उठी नई सियासी गर्मी

Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने एनसीपी (एसपी) से विधायक रोहित पवार के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड! NCP विधायक रोहित पवार पर FIR, मुंबई से उठी नई सियासी गर्मी

मुजफ्फरनगर में वॉलीबॉल विवाद में युवक की चाकू गोदकर नृशंस हत्या, हमलावर और उसका साथी फरार

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में पनपा एक क्षणिक विवाद किस हद तक जानलेवा हो सकता है, इसकी खूनी मिसाल मुजफ्फरनगर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वॉलीबॉल विवाद में युवक की चाकू गोदकर नृशंस हत्या, हमलावर और उसका साथी फरार

मुंबई में दहशत की दोपहर: 17 बच्चों को अपार्टमेंट में बनाया बंधक, आरोपी की गोली लगने से मौत

Maharashtra News:   मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को एक खौफनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। आरए आरोपी...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई में दहशत की दोपहर: 17 बच्चों को अपार्टमेंट में बनाया बंधक, आरोपी की गोली लगने से मौत

CBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

Bihar News: नई दिल्ली - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की फाइनल डेटशीट वर्ष 2026...
देश-प्रदेश  बिहार 
CBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोढ़ा थाना क्षेत्र में कई मंदिरों पर स्प्रे पेंट से “आई लव मोहम्मद”...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया