महिला विश्व कप 2025: मेगन शट्ट के पास इतिहास रचने का मौका, भारत से सेमीफाइनल में भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया

On

नवी मुंबई। महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में सिर्फ एक विकेट के साथ तेज गेंदबाज मेगन शट्ट महिला वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई बन जाएंगी। मेगन शट्ट ने साल 2013 से अब तक महिला वनडे वर्ल्ड कप के 28 मुकाबलों में 39 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, लिनेट एन फुलस्टन ने 1982 से 1988 के बीच वनडे विश्व कप के 20 मुकाबलों में इतने ही विकेट हासिल किए।

 

और पढ़ें महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की कप्प का जलवा, झूलन गोस्वामी को पछाड़कर बनीं नंबर-1

और पढ़ें युवा एशियाई खेलों में भारत की सुनहरी छलांग: मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण और बीच कुश्ती में तीन स्वर्ण सहित कुल 41 पदक जीते

इस वक्त मेगन शट्ट वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली महिला गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पायदान पर हैं, लेकिन भारत के खिलाफ सिर्फ 1 विकेट के साथ मेगन हमवतन फुलस्टन को पीछे छोड़ देंगी। वैश्विक स्तर पर देखें, तो साउथ अफ्रीका की मारिजैन कप्प 30 मुकाबलों में 44 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 34 मुकाबलों में 43 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की कैरोल हॉजेस और सोफी एक्लेस्टोन 37-37 विकेट के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज मेगन शट्ट 107 वनडे मुकाबलों में 23.66 की औसत के साथ 145 विकेट हासिल कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 5 बार पारी में 4 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं।

और पढ़ें टी20 सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में यह सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में शेफाली वर्मा के पास लंबे वक्त बाद टीम में वापसी करने का शानदार मौका होगा। शेफाली को चोटिल प्रतिका रावल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है, जो शेष विश्व कप से बाहर हैं। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक 60 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक 49 मुकाबले जीत चुकी है, जबकि भारत ने 11 मैच अपने नाम किए हैं।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

गुर्जर समाज की नई पहल : ₹1 शगुन और दहेज मुक्त विवाह से युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गुर्जर समाज के एक परिवार ने दहेज मुक्त विवाह का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर समाज में एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
गुर्जर समाज की नई पहल : ₹1 शगुन और दहेज मुक्त विवाह से युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

शामली सीडीओ ने किया कांधला के 4 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, KGV में 4 माह से अनुपस्थित मिली अध्यापिका

शामली। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विनय कुमार तिवारी ने आज (30 अक्टूबर, 2025) बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा...
Breaking News  शामली 
शामली सीडीओ ने किया कांधला के 4 विद्यालयों का औचक निरीक्षण, KGV में 4 माह से अनुपस्थित मिली अध्यापिका

नोएडा में सफाई और अनुरक्षण व्यवस्था पर सीईओ डॉ. लोकेश एम. नाराज, अधिकारियों को दी चेतावनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम. ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सफाई और अनुरक्षण व्यवस्था पर सीईओ डॉ. लोकेश एम. नाराज, अधिकारियों को दी चेतावनी

10 से 12 बजे तक जनता दर्शन करें अधिकारी: मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार का सख्त निर्देश

सहारनपुर। सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को शासन...
Breaking News  सहारनपुर 
10 से 12 बजे तक जनता दर्शन करें अधिकारी: मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार का सख्त निर्देश

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व: मंडलायुक्त डॉ. रुपेश ने किया तीर्थ नगरी का निरीक्षण, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से, सहारनपुर मंडलायुक्त ...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व: मंडलायुक्त डॉ. रुपेश ने किया तीर्थ नगरी का निरीक्षण, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोढ़ा थाना क्षेत्र में कई मंदिरों पर स्प्रे पेंट से “आई लव मोहम्मद”...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलीगढ़ में मुस्लिम विरोधी फसाने की साजिश का खुलासा, मंदिरों पर “आई लव मोहम्मद” हिंदू युवकों ने लिखा

सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सहारनपुर। सहारनपुर में अज्ञात महिला द्वारा एसपी सिटी व्योम बिंदल को फोन पर गालियां देने और व्हाट्सऐप पर धमकी भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला ने एसपी सिटी को फोन और व्हाट्सऐप पर दी गालियां, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन के प्रति जागरूक किया