भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया, चार मैचों की श्रृंखला में ली 1-0 की बढ़त

नागपुर। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 […]
नागपुर। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 223 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में मात्र 91 रनों पर सिमट गई और मैच एक पारी और 132 रनों से हार गई।
ये भी पढ़ें इंडियन वेल्स मास्टर्स: आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंची, लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया दूसरी पारी में 91 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम, अश्विन ने लिए 5 विकेट
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन पहली पारी जैसा ही रहा। दूसरी पारी में अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ दी और 52 रन पहुंचते-पहुंचते उन्होंने उस्मान ख्वाजा (05), डेविड वॉर्नर (10), मैट रेनशॉ (02) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (06) पवेलियन भेज दिया, जबकि जडेजा ने मार्नस लाबुशेन (17) को अपना शिकार बनाया।
64 के कुल स्कोर पर अश्विन ने एलेक्स कैरी (10) को आउट कर मैच में अपना पांचवां विकेट लिया। जडेजा ने पैट कमिंस (01) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। अक्षर ने 75 के कुल स्कोर पर टॉड मर्फी (02) को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। 88 के कुल स्कोर पर मोहम्मद शमी ने नाथन लियोन (08) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया। 91 के कुल स्कोर पर मोहम्मद शमी ने स्कॉट बोलैंड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया और भारत को एक पारी और 132 रनों से जीत दिला दी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वह 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
दूसरी पारी में भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5, रवीन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 2-2 व अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
भारत ने पहली पारी में बनाए 400 रन, रोहित शर्मा ने लगाया शतक
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 120 रन बनाए। जबकि रवीन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। जडेजा ने 60 और अक्षर ने 84 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मोहम्मद शमी ने भी महत्वपूर्ण 37 रनों की पारी खेली। भारत को पहली पारी के आधार पर 223 रनों की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 177 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टॉड मर्फी ने सात, पैट कमिंस ने दो और नाथन लियोन ने 1 विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 177 रन, जडेजा ने झटके 5 विकेट
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 177 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नश लाबुशेन ने 49, स्टीव स्मिथ ने 37,एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन बनाए।
भारत की तरफ से रवीन्द्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। जडेजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से नई दिल्ली में खेला जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां