टी20 एशिया कप में विराट कोहली के नाम दर्ज है एक अनोखा कीर्तिमान, सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी ही कर पाया बराबरी
Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली भले ही अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में कई यादगार कारनामे किए। 2022 में खेले गए टी20 एशिया कप में कोहली ने ऐसा कीर्तिमान रचा जो आज तक किसी भारतीय या पाकिस्तानी […]
Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली भले ही अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में कई यादगार कारनामे किए। 2022 में खेले गए टी20 एशिया कप में कोहली ने ऐसा कीर्तिमान रचा जो आज तक किसी भारतीय या पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने नहीं किया।
टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं संन्यास
एशिया कप 2025 से पहले जुड़ा यादगार किस्सा
इस वक्त क्रिकेट फैन्स की नज़र एशिया कप 2025 पर टिकी हुई है, जो इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड फिर से सुर्खियों में है। उनका यह रिकॉर्ड अब तक बहुत कम खिलाड़ियों ने ही हासिल किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ ठोका था शतक
विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में अपनी टी20 करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए महज 61 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 6 छक्के और 12 चौके निकले। खास बात यह थी कि यह उनके करियर की 71वीं सेंचुरी थी, जो करीब 1020 दिन बाद आई थी।
यह भी पढ़ें: बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप : पहले ही दौर में हारे लक्ष्य सेन, विश्व नंबर-1 शी यू ची से मिली हार
टी20 एशिया कप में एक अनोखा कीर्तिमान
टी20 एशिया कप के इतिहास में विराट कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने जिन्होंने शतक जड़ा। उनके अलावा अब तक सिर्फ एक और खिलाड़ी इस उपलब्धि तक पहुंच पाया है। यह खिलाड़ी पाकिस्तान, श्रीलंका या बांग्लादेश का नहीं बल्कि हांगकांग का बाबर हयात है। इन दोनों के अलावा अब तक कोई और बल्लेबाज़ टी20 एशिया कप में सेंचुरी नहीं लगा पाया है।
फैंस के बीच कायम है कोहली का जलवा
भले ही विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन उनके रिकॉर्ड और प्रदर्शन आज भी क्रिकेट फैन्स के दिलों में ताज़ा हैं। उनकी यह सेंचुरी टी20 एशिया कप के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जाती है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !