मुजफ्फरनगर में रालोद नेता प्रभात तोमर ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1.51 लाख की सहयोग राशि
.jpg)
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar)। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने राहत अभियान तेज कर दिया है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर मुजफ्फरनगर रालोद के वरिष्ठ नेता और सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने आगे बढ़कर सहयोग राशि दी है।
इस अवसर पर प्रभात तोमर ने कहा कि पंजाब के भाई-बहनों को इस आपदा की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा—
“यह सहयोग राशि बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत कार्यों में सहायक होगी। रालोद परिवार हर संभव मदद करने के लिए तैयार है और पंजाब के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।”
रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों में पार्टी की सक्रिय भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !