ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति, ससुर और सास गिरफ्तार
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक विवाहिता मनीषा की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतका की मां पुष्पा देवी की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। मुज़फ्फरनगर में कुत्ते के काटने की बात छिपाना पड़ा भारी, रेबीज से 15 वर्षीय […]
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक विवाहिता मनीषा की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतका की मां पुष्पा देवी की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना दादरी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुष्पा देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी मनीषा की शादी वर्ष 2024 में शिवम शर्मा निवासी रेलवे रोड, दादरी से हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार पूरा दहेज दिया था, लेकिन फिर भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर लगातार उत्पीड़न करते रहे।
पीड़िता का आरोप है कि मनीषा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और 23 अगस्त की रात को दहेज की मांग पूरी न होने पर पंखे से लटकाकर हत्या कर दी गई। ससुरालवालों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की।
मुजफ्फरनगरः पीएम आवास योजना में घटिया निर्माण पर मंत्री ने जताई नाराजगी, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
शिकायत के आधार पर धारा 304B (दहेज हत्या) के तहत शिवम शर्मा (पति), मनोज शर्मा (ससुर) और चंचल शर्मा (सास) के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !