संभल की कल्कि नगरी में निकाली गई बाबा श्याम खाटू नरेश की भव्य शोभायात्रा
संभल जनपद की कल्कि नगरी में होली एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम खाटू नरेश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया।
ये भी पढ़ें केंद्र की नीतियां किसान और युवा विरोधी, विदेशी दबाव में ली जा रही आर्थिक निर्णय: आम आदमी पार्टी
ये भी पढ़ें मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेला, 844 उम्मीदवारों ने पास किया प्रथम चयन
सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन
यह शोभायात्रा संभल शहर की कई सौ वर्ष पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसका हर वर्ष विशेष महत्व होता है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ जुमे की नमाज के बाद दोपहर करीब 02:30 बजे हुआ, जो शाम 04:30 बजे तक सम्पन्न हुई।
ये भी पढ़ें यूपी पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 25 हजार का इनामी गौ-तस्कर मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
भजनों और गुलाल से भक्तिमय हुआ वातावरण
श्रीश्याम सेवा समिति के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर झांकियों के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान बाबा श्याम के भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और रंग-गुलाल उड़ाते हुए उत्सव का आनंद लिया। पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ कुलदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर नरेशपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।
निर्धारित मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा आर्य समाज रोड महिला मंडल से शुरू होकर लाला छंगामल कोठी, बाजार गंज, मढ़ैया मंदिर, सर्राफा बाजार, मोहल्ला ठेर, संभल कोतवाली, टंडन तिराहा, चक्की का पाट, डाकखाना रोड, पंजाबी मंदिर, सरथल चौकी और रहट वाला मंदिर होते हुए प्राचीन श्री कृष्णेश्वरनाथ महादेव सूर्यकुंड मंदिर पहुंची।
आरती के साथ हुआ भव्य समापन
यात्रा का समापन प्राचीन श्री कृष्णेश्वरनाथ महादेव सूर्यकुंड मंदिर में बाबा श्याम की आरती के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे संभल की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं एक बार फिर जीवंत हो उठीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां