606.61 लाख रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण, 20 गांवों के 4000 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

सम्भल (बहजोई)। जनपद सम्भल के बहजोई विकासखंड स्थित ग्राम कमालपुर में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिजनेस प्लान योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 606.61 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी 2x5 एमवीए क्षमता वाले नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लगभग 4000 उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

केंद्र की नीतियां किसान और युवा विरोधी, विदेशी दबाव में ली जा रही आर्थिक निर्णय: आम आदमी पार्टी ये भी पढ़ें  केंद्र की नीतियां किसान और युवा विरोधी, विदेशी दबाव में ली जा रही आर्थिक निर्णय: आम आदमी पार्टी

रामपुर में लकड़ी कारोबारी की फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा, इलाके में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  रामपुर में लकड़ी कारोबारी की फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा, इलाके में मचा हड़कंप

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सहारनपुर : पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने 5.08 लाख रुपये की नगदी लूटी ये भी पढ़ें  सहारनपुर : पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे व्यापारी की पिकअप के आगे बाइक डालकर चार बदमाशों ने 5.08 लाख रुपये की नगदी लूटी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सिंह राठी, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी तथा पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मंजू दिलेर मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने फीता काटकर उपकेंद्र का उद्घाटन किया और परिसर का निरीक्षण किया।

फीडर चालू कर राष्ट्र को समर्पित किया उपकेंद्र

उद्घाटन के बाद अधीक्षण अभियंता विद्युत हिमांशु वाजपेयी ने उपकेंद्र की तकनीकी जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर फीडर चालू किया और उपकेंद्र को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि मुख्य विकास अधिकारी गौरव नाथ भट्ट ने अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है उपकेंद्र

अधीक्षण अभियंता हिमांशु वाजपेयी ने बताया कि इस 33/11 केवी उपकेंद्र में 5-5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इस परियोजना के चालू होने से बहजोई क्षेत्र के करीब 20 गांव सीधे इस उपकेंद्र से जुड़ेंगे, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि विद्युत लोड कम होने से अब उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी।

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को तेजी से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुंच रही है।

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि बिजली की बेहतर उपलब्धता से छोटे उद्योग, व्यापार और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और अन्य योजनाओं के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उनके और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में शुक्रवार को ज़मीनी विवाद के चलते एक दुखद और हिंसक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

'प्रह्लाद कुंड' है होलिका दहन की पौराणिक घटना का साक्ष्य, जहाँ होलिका हुई भस्म, प्रह्लाद की भक्ति से हुई थी धर्म की जीत

रंगों का त्योहार 'होली' इस बार 4 मार्च को मनाया जा रहा है। होली से एक दिन पहले होने वाला...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
'प्रह्लाद कुंड' है होलिका दहन की पौराणिक घटना का साक्ष्य, जहाँ होलिका हुई भस्म, प्रह्लाद की भक्ति से हुई थी धर्म की जीत

पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

उत्तर प्रदेश

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उनके और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में शुक्रवार को ज़मीनी विवाद के चलते एक दुखद और हिंसक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश