आगरा जिला अस्पताल में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों की परेशानियों पर जताई नाराजगी

आगरा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान के दौरान डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी, सुविधाओं की कमी और मरीजों की परेशानियों पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई थी। एक व्यक्ति को पैर में चोट लगी थी और इलाज के लिए आया था, लेकिन अस्पताल में व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी। डीएम ने तुरंत व्हीलचेयर की व्यवस्था कराकर मरीज को बैठाकर इलाज के लिए भेजा।
डीएम ने इंटर्न और नर्सेज से अस्पताल की व्यवस्थाओं और समस्याओं के बारे में सवाल किए। उन्होंने एक व्यक्ति को अपने भाई को पीठ पर ले जाते देख नाराजगी जताई। कैंटीन की स्थिति का भी निरीक्षण किया और संचालक से बात की।
डीएम ने सीएमएस डॉ. राजेंद्र अरोरा से कहा कि आप कार्यक्रम में जाइए, मैं निरीक्षण कर लूंगा। डीएम ने अकेले ही अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बता दें कि 13 सितंबर को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं और उन्होंने भी गंदगी पर नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !