बिजनौर में बोतल में रखा पानी पीने पर दलित छात्र की प्रिंसिपल ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सीरवासुचन्द्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर 11वीं कक्षा के दलित नाबालिग छात्र की कथित तौर पर पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक द्वारा पिटाई करने से छात्र के चेहरे और हाथ पर चोट के निशान आए हैं। लड़का कालेज […]
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सीरवासुचन्द्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर 11वीं कक्षा के दलित नाबालिग छात्र की कथित तौर पर पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया है।
शिक्षक द्वारा पिटाई करने से छात्र के चेहरे और हाथ पर चोट के निशान आए हैं। लड़का कालेज में 12वीं कक्षा की विदाई पार्टी में गया था। उसकी गलती यह थी कि उसने प्यास लगने पर सामने बेंच पर रखी बोतल उठाकर पानी पिया था।
टीचर की पहचान योगेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। यह घटना चमनोदेवी इंटर कालेज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
16 साल के लड़के ने अफजलगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिक्षक पर छात्र को चोट पहुंचाने और जाति सूचक शब्द एससी-एसटी एक्ट के तहत का मामला दर्ज किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने बताया कि पीड़ित छात्र राजकुमार की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ अफजलगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट) एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आगे जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां