बिजनौर में 10 साल के बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, बोली- मेरे बेटे को मुंह में दबाया था

On

  बिजनौर। इस दुनिया में मां जैसा कोई नहीं, यह सिर्फ कहावत नहीं बल्कि सच्चाई है। इसका उदाहरण बिजनौर में उस वक्त देखने को मिला जब एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। इतना ही नहीं मां तब तक लड़ती रही, जब तक उसने बच्चे को बचा नहीं लिया। हालांकि […]

 

बिजनौर। इस दुनिया में मां जैसा कोई नहीं, यह सिर्फ कहावत नहीं बल्कि सच्चाई है। इसका उदाहरण बिजनौर में उस वक्त देखने को मिला जब एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। इतना ही नहीं मां तब तक लड़ती रही, जब तक उसने बच्चे को बचा नहीं लिया। हालांकि इस दौरान मां को भी चोटें आईं लेकिन वह पीछे नहीं हटी। वह 5 मिनट तक दरांती लेकर तेंदुए से लड़ती रही।इस दौरान उसका 10 साल का बेटा गंभीर घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है।

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल ये भी पढ़ें  बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

पूरा मामला नगीना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव का है। जहां ओमप्रकाश की पत्नी सोमवार सुबह करीब 5 बजे घर से गन्ने के खेत में छिलाई करने गई थी। मां के साथ बेटा टिकेंद्र भी था। वहां और लोग भी छिलाई कर रहे थे। तभी वहां अचानक एक तेंदुआ आ गया और उसने टिकेंद्र पर हमला कर दिया।

बिजनौर में घायल गुलदार मिलने से हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़ ये भी पढ़ें  बिजनौर में घायल गुलदार मिलने से हड़कंप, देखने उमड़ी भीड़

तेंदुए से लड़ने वाली मां ने बताया, अभी गन्ने की छिलाई का समय चल रहा है। हम लोग रोज सुबह 5 बजे खेत में काम करने जाते हैं। तेज धूप होने तक खेत का काम खत्म करके घर लौट आते हैं। सोमवार सुबह मेरा बेटा सुबह जल्दी उठ गया तो उसे भी साथ में खेत ले गई। वहां गांव के अन्य लोग भी काम कर रहे थे।

मां ने बताया, “मुझे देखकर मेरा बेटा भी दरांती से गन्ने की छिलाई कर रहा था। वह छिलाई करते-करते मुझसे थोड़ा दूर जाकर बैठ गया। तभी पता नहीं कहां से अचानक तेंदुआ आ गया। सब तेंदुए को देखकर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर मैं पीछे मुड़ी तो देखा तेंदुआ मेरे बेटे को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया था। वहां पर काम कर रहे सभी लोग मौके से भाग गए थे। कोई भी मेरी मदद के लिए नहीं रुका।

मेरे हाथ में दरांती थी मैं उसी को लेकर अपने बेटे को बचाने के लिए खेत के अंदर घुस गई। थोड़ी दूर पर मुझे बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब मैं आगे बढ़ी तो देखा तेंदुआ मेरे बेटे को मुंह से दबाए हुए था। मैं दौड़कर बेटे के पास पहुंची।

मैंने दरांती से तेंदुए पर हमला कर दिया। वो मुझे भी पंजे से मारने की कोशिश करने लगा। तभी हमले में एक दरांती उसकी गर्दन पर लग गई। उसके पेट पर भी वार किया। जिसके बाद वो मौके से भाग गया।”

मां ने कहा, “तेंदुए ने बेटे को गर्दन से पकड़ा था। उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया है। वहां से बहुत खून निकल रहा था। बेटा बेहोश था। उसके पेट, हाथ, पैर पर भी चोट थी। मैं किसी तरह बेटे को गोद में लेकर खेत से बाहर आई। उसके बाद कोई सवारी न मिलने पर मैं पैदल ही बेटे को अस्पताल ले जाने लगी।

थोड़ी दूर चलने पर मुझे एक रिक्शा दिखाई दिया। उसकी मदद से बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। वहीं से परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया।”

‘तेंदुए को देखकर हम लोग भाग गए थे’

वहीं, खेत पर काम करने वाले दूसरे लोगों का कहना है, हमारे सामने तेंदुआ बच्चे को नहीं खींचा था। तेंदुए को देखकर हम लोग मौके से डरकर भाग गए थे। बाद में पता चला कि टिकेंद्र को तेंदुए ने खींच लिया। हम लोग खेत की तरफ वापस जा रहे थे लेकिन तब तक उसकी मां उसको बचा कर वापस ले आई थी।

गांव के लोगों को अलर्ट किया गया

इस मामले में डीएफओ एके सिंह का कहना है, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। महिला के अनुसार लड़ाई में तेंदुए को भी चोट आई है। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ बहुत दूर तक नहीं गया होगा। गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी को घर के अंदर रहने के लिए बोला गया है।

 

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे को...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन

बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान

नई दिल्ली। चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत...
हेल्थ 
बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान

अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की सदस्या अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्यक्त किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। भारतीय...
ऑटोमोबाइल 
₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

नोएडा में भाकियू भानु के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, एसीपी ने ज्ञापन लेकर किया रिहा

नोएडा। नोएडा में किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की तैयारी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में भाकियू भानु के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, एसीपी ने ज्ञापन लेकर किया रिहा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश