बिजनौर में बस और ट्रक की भिड़ंत में एक मौत, 17 यात्री घायल
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और एक ट्रक की भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि 17 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिजनौर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि थाना मंडावर क्षेत्र में मालन नदी […]
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और एक ट्रक की भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि 17 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बिजनौर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि थाना मंडावर क्षेत्र में मालन नदी पुल पर तेज गति से आ रही रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार तसलीम (65) की मौत हो गयी, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गये।
ये भी पढ़ें लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोशउन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डीएसपी ने कहा, ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां