बुलंदशहर के 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल, यूपी सरकार ने जारी की अधिसूचना
नोएडा। ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तक विस्तार करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में बुलंदशहर जिले के 55 गांवों को शामिल कर दिया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का रास्ता साफ हो […]
नोएडा। ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तक विस्तार करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में बुलंदशहर जिले के 55 गांवों को शामिल कर दिया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का रास्ता साफ हो गया है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर- खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांवों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में जोड़ने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सभी गांव दिल्ली कोलकाता रेल लाइन के दक्षिण में बसे हैं। इन गांवों का यीडा में शामिल होने से ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना आसान हो जाएगा। यीडा इन 55 गांवों के इलाके में ईस्टर्न और वेस्टर्न रेलवे फ्रेट कॉरिडोर व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कार्गो-लॉजिस्टिक्स हब बनाएगी। इसके लिए रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से कनेक्टिविटी होना भी आसान हो गया है।
ये भी पढ़ें मुस्लिम उजमा बनीं शिव भक्त! हिंदू प्रेमी लोकेंद्र से शादी की मन्नत, कांवड़ लेकर रवाना | बुलंदशहरइस विस्तार से यीडा का क्षेत्र चोला रेलवे स्टेशन, वैर रेलवे स्टेशन और गांगरौल हाल्ट, सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ गया है। इन गांवों के शामिल हो जाने से क्षेत्र में समग्र विकास के साथ ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधे कनेक्टिविटी होने से लॉजिस्टिक व वेयरहाउसिंह की अपार संभावनाओं का रास्त खुल जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां