कारागार मंत्री सुरेश राही सड़क हादसे का शिकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी गाड़ी, बाल-बाल बचे मंत्री
गोरखपुर। लखनऊ से देवरिया जा रहे कारागार मंत्री सुरेश राही की गाड़ी रविवार को हादसे का शिकार हो गई। रविवार दोपहर में गोरखपुर के सहजनवां में ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। इस दुर्घटना में मंत्री की कार व एक्सकोर्ट में चल रही पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री के दाएं हाथ में खरोंच आई है। […]
गोरखपुर। लखनऊ से देवरिया जा रहे कारागार मंत्री सुरेश राही की गाड़ी रविवार को हादसे का शिकार हो गई। रविवार दोपहर में गोरखपुर के सहजनवां में ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। इस दुर्घटना में मंत्री की कार व एक्सकोर्ट में चल रही पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री के दाएं हाथ में खरोंच आई है। वहीं हादसे में उनके निजी सचिव व सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक कारागार मंत्री सुरेश राही रविवार की दोपहर देवरिया जाने के लिए लखनऊ ले कार से निकले। दोपहर दो बजे वह सहजनवां पहुंचे। यहां लखनऊ हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने मंत्री के काफिले में चल रही पुलिस की जीप में ठोकर मार दी। चालक ने बचने के लिए ब्रेक लगाया तो पीछे चल रही मंत्री की गाड़ी भीड़ गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसओ सहजनवां अपनी गाड़ी से मंत्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी गाड़ी से शहर लाया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि ट्राली पर ईंट लदी थी। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां