ठाकुर हूँ साले, बैंक कर्मचारी ने ग्राहक को दी गालियाँ, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर। पनकी स्थित HDFC बैंक की एक शाखा में महिला कर्मचारी ने ग्राहक के साथ तीखी बहस के दौरान अभद्रता और हिंसक व्यवहार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी को ग्राहक को गालियां देते हुए, लैपटॉप दिखाकर धमकाते और मारने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, विवाद बैंक की सेवाओं को लेकर शुरू हुआ था। ग्राहक ने अपनी शिकायत रखते हुए बहस शुरू की, लेकिन महिला कर्मचारी बातचीत का स्तर गिराते हुए अभद्र भाषा और हिंसक हरकतों पर उतर गई। वीडियो में आस्था सिंह ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए कहा, "ठाकुर हूं, बक** मत करना," और ग्राहक को डराने की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर यह घटना देखने के बाद लोग आक्रोशित हैं और बैंक की पेशेवर नैतिकता और कस्टमर अधिकारों के उल्लंघन को लेकर आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने महिला कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो X प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है।
इस मामले में बैंक प्रशासन की प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां