कानपुर में जर्जर दीवार गिरने से बच्चे समेत 2 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
कानपुर। किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजड़नपुरवा इलाके में मंगलवार की शाम जर्जर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर नानी -नाती की मौत हो गई जबकि कई लाेग घायल हैं। पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया। […]
कानपुर। किदवई नगर थाना क्षेत्र के कंजड़नपुरवा इलाके में मंगलवार की शाम जर्जर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर नानी -नाती की मौत हो गई जबकि कई लाेग घायल हैं। पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा।
किदवई नगर के कजड़नपुरवा निवासी कृष्णा (60) के घर की जर्जर दीवार मंगलवार शाम अचानक भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर नाना कृष्णा और उसके सात वर्षीय नाती कुनाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा।
एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम किदवई नगर के कंजड़नपुरवा मोहल्ले में जर्जर दीवार गिरने से नानी-नाती की मौत हुई है। जो लोग घायल हैं उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां