साइकिल पर अहिल्याबाई! लखनऊ में सपा MLC का सियासी दांव, मचा राजनीतिक बवाल
लखनऊ में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई जब समाजवादी पार्टी के MLC आशुतोष सिन्हा साइकिल पर अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर लेकर विधानसभा पहुंच गए। उनका यह अंदाज़ देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।
आशुतोष सिन्हा ने इस कदम के जरिए सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान और उनके नाम पर हो रही राजनीति पर सवाल खड़े किए। विधानसभा परिसर में यह दृश्य कैमरों में कैद हुआ और राजनीतिक गलियारों में बयानबाज़ी शुरू हो गई।
वहीं बीजेपी ने इस पूरे मामले को “प्रतीकात्मक राजनीति” बताते हुए हमला बोला, जबकि सपा नेताओं का कहना है कि यह जनता और सरकार को आईना दिखाने की कोशिश है।
अब सवाल यही है—
क्या यह सिर्फ एक सियासी स्टंट है या आने वाले चुनावों से पहले बड़ा संदेश?
लखनऊ से उठा यह मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ चुका है। यूपी की राजनीति से जुड़ी हर खबर के लिए देखते रहिए रॉयल बुलेट वीडियो को लाइक और शेयर कीजिएगा रॉयल बुलेटिन को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां