हाथरस: सीएमओ कार्यालय में 18 महीने में दूसरी बार रिश्वतखोरी में बाबू गिरफ्तार

On

हाथरस। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों का ताजा उदाहरण हाथरस में देखने को मिला है। पिछले 18 महीनों के भीतर सीएमओ कार्यालय में रिश्वतखोरी के मामले में दूसरी बार रंगे हाथ गिरफ्तारी हुई है। बार-बार हो रही यह कार्रवाई विभाग की कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

वहीं, आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के सात लिपिकों के खिलाफ विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की है। सरकारी दफ्तरों में बाबूगीरी के रसूख और फाइल दबाने की प्रवृत्ति भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर: जैविक खाद के नाम पर 4 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेजों से जालसाजी, तीन के खिलाफ मुकदमा

पिछले दो वर्षों के प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:

ये भी पढ़ें  आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

  • केस 1: 01 फरवरी 2024 को विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तैनात लिपिक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। ठेकेदार ने विद्युतीकरण के लिए 40 किलोवाट कनेक्शन की मांग की थी।

    ये भी पढ़ें  यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार का हब, हर जिले में बनेंगे 'सरदार पटेल एम्प्लॉयमेण्ट एवं इण्डस्ट्रियल जोन'

  • केस 2: 14 मार्च 2024 को सिंचाई खंड फिरोजाबाद में उप राजस्व अधिकारी के अधीन कार्यवाहक जिलेदार और पर्यवेक्षक को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

  • केस 3: 20 मार्च 2024 को तहसील सदर में राजस्व निरीक्षक योगेश गौतम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया।

  • केस 4: 27 जून 2024 को बीएसए कार्यालय में लिपिक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पकड़ा। शिक्षक ने वेतन वृद्धि और प्रतिकूल प्रविष्टि हटाने का आरोप लगाया था।

  • केस 5: 12 जुलाई 2024 को सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद की महिला लिपिक मधु भाटिया को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। तत्कालीन सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ।

  • केस 6: 29 जनवरी 2025 को नगर पालिका परिषद हाथरस में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक महेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया।

  • केस 7: 31 मई 2025 को आगरा रोड पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

इन मामलों से साफ है कि सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी और बाबूगीरी की प्रवृत्ति अब भी व्यापक स्तर पर बनी हुई है, और जेल जाने के बावजूद कर्मचारियों में भय का अभाव चिंताजनक है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अभी बोआई की तो गर्मियों में होगी तगड़ी कमाई, खीरे की खेती का सही मौका

अगर आप खेती से अच्छी आमदनी का सपना देखते हैं और सही समय पर सही फसल चुनना चाहते हैं तो...
कृषि 
अभी बोआई की तो गर्मियों में होगी तगड़ी कमाई, खीरे की खेती का सही मौका

एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

   बहराइच।  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की तहसील महसी में बार एसोसिएशन की ओर से की जा रही कलमबंद हड़ताल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

कम बजट में भरोसेमंद बाइक की तलाश खत्म, Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 में कौन है ज्यादा फायदे का सौदा

अगर आप कम बजट में ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जो भरोसेमंद हो ज्यादा माइलेज दे और रोजमर्रा की जरूरतों...
ऑटोमोबाइल 
कम बजट में भरोसेमंद बाइक की तलाश खत्म, Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 में कौन है ज्यादा फायदे का सौदा

मोदी लोक सभा में आते तो अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का मामला उठाया जाता: डिंपल यादव

   नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) की वरिष्ठ नेता एवं सांसद डिंपल यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
मोदी लोक सभा में आते तो अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा का मामला उठाया जाता: डिंपल यादव

ABS के साथ और भी सुरक्षित हुआ Suzuki Access स्कूटर, कीमत फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी

अगर आप रोजमर्रा की जरूरत के लिए एक भरोसेमंद और आरामदायक स्कूटर तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर...
ऑटोमोबाइल 
ABS के साथ और भी सुरक्षित हुआ Suzuki Access स्कूटर, कीमत फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश

एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

   बहराइच।  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की तहसील महसी में बार एसोसिएशन की ओर से की जा रही कलमबंद हड़ताल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ। ग्राम नारंगपुर वि0ख0 परीक्षितगढ में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेले का आयोजन किया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ। मेरठ में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा किया जाएगा। ये जानकारी सचिव जिला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित

मेरठ। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 09 फरवरी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क, में संचालित व्यवसायों में प्रवेश के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित