शाहजहांपुर में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, नेपाल भागने की फिराक में था दानिश

On

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में बीती देर रात 25 हजार के एक इनामी बदमाश और पुलिस के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब बदमाश मोटरसाइकिल से नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस की जबाबी कार्यवाही में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भांवरे दीक्षा अरुण ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात थाना पुवायां क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के समीप बने बाईपास पुल के पास के हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के एक इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और पुलिस की ओर से की गई जबावी कार्यवाही में कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैनपुर निवासी दानिश (27) पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

एएसपी ने बताया कि दानिश और उसके साथियो गुरुसेवक तथा अजय उर्फ अमरजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले सितारगंज जाने के लिए पुवायां थाना क्षेत्र से एक वाहन बुक किया था। लेकिन आरोपियों ने रोजा थाना क्षेत्र में ले जाकर वाहन चालक अवनीश दीक्षित (42) की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ कर वाहन लूट ले गए।

वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले जनपद लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जनपद हरदोई निवासी बदमाश अजय उर्फ अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपित अजय ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र निवासी गुरसेवक और दानिश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

भांवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि थाना पारा पुलिस से हुई मुठभेड़ मे गुरसेवक पहले की मारा जा चुका है। पुलिस को दानिश की तलाश थी। दानिश के विरुद्ध विभिन्न थानो पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। दानिश नेपाल भागने के इरादे से मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।




 

और पढ़ें देवबंद में दिल्ली बम धमाके के बाद हाई अलर्ट, पुलिस ने फ्लैग मार्च कर बढ़ाई सुरक्षा

लेखक के बारे में

नवीनतम

बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

बागपत। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और दिवंगत आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ बागपत पुलिस ने निवेश के नाम...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बागपत 
बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर बोले राकेश टिकैत- “योगी जी 10 रुपये और बढ़ा देते तो 400 के पार हो जाता, अब केंद्र जाएंगे”

      मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में ₹30 की वृद्धि किए जाने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर बोले राकेश टिकैत- “योगी जी 10 रुपये और बढ़ा देते तो 400 के पार हो जाता, अब केंद्र जाएंगे”

मुजफ्फरनगर में निकिता शर्मा बनीं खतौली की नई SDM, ढाई माह बाद मिली जिम्मेदारी; कई अधिकारियों के तबादले

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी (DM) उमेश मिश्रा ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एसडीएम (उप जिलाधिकारी) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में निकिता शर्मा बनीं खतौली की नई SDM, ढाई माह बाद मिली जिम्मेदारी; कई अधिकारियों के तबादले

मुज़फ्फरनगर में गंगा स्नान के मौके पर महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म, गांव में छाई खुशी की लहर

जानसठ- मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलेड़ी में गंगा स्नान के पावन अवसर पर एक अत्यंत शुभ और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गंगा स्नान के मौके पर महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म, गांव में छाई खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम