बेइज्जती और संपत्ति के विवाद ने ली जान: भतीजे ने चुनरी से घोटा चाचा का गला, साजिश को आत्महत्या बताकर छुपाने की कोशिश
Uttarakhand News: बिहार के धारीवाला गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भतीजे ने अपने चाचा की चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी सुनील ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने बेइज्जती और संपत्ति विवाद के कारण यह कदम उठाया। हत्या के बाद उसने इसे आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की थी।
मौके पर मिले सुरागों ने बदल दी केस की दिशा
दो दिसंबर की सुबह सुरेश की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को मिली। परिवार ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन फर्श पर पड़े शव और गले पर स्पष्ट निशानों ने पुलिस को शक में डाल दिया। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया।
ये भी पढ़ें निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असरआत्महत्या नहीं, गला दबाकर हत्या
तीन दिसंबर को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि मौत का कारण फांसी नहीं, बल्कि गला घोंटकर हत्या है। परिवार ने तहरीर नहीं दी, जिसके बाद पुलिस ने खुद अज्ञात में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जल्द ही साजिश की परतें खुलने लगीं।
सबूतों के आगे आरोपी टूटा- कबूला ‘हां मैंने ही मारा’
पूछताछ में सुनील शुरू में रोते हुए कहता रहा कि चाचा ने फांसी लगा ली। लेकिन सबूतों के दबाव में वह टूट गया और स्वीकार किया कि चाचा रोज शराब पीकर उसे गाली देते थे। गुस्से में उसने चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को चारपाई पर डाल घर लौट आया।
शव भारी होने से आत्महत्या जैसा दृश्य बनाने में नाकाम रहा आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि सुरेश अविवाहित था और अपनी संपत्ति बेचना चाहता था, जिसका विरोध सुनील और उसका पिता करते थे। हत्या के बाद सुनील ने शव को टिन शेड की एंगल में बांधकर आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन शव भारी होने के कारण उसका प्रयास विफल रहा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुनरी भी बरामद कर ली।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां