हाथरस में EO का गुस्सा फूटा! रेहड़ी-पटरी वालों को ‘मार-मारकर भगवाने’ की धमकी
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में हाथरस नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी (EO) विकास कुमार सड़क किनारे काम कर रहे रेहड़ी-पटरी वालों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये वही लोग हैं जो सुबह से शाम तक पकौड़े, सब्जी, फल और चाय बेचकर अपने परिवार का पेट पालते हैं। अब उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है, और शहर से भगाने की बात कही जा रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग EO के रवैये पर तीखा तंज भी कस रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा — “EO साहब इन्हें बांग्लादेश भिजवा दो, पकौड़ा भी मत तलने दो, वरना ये आत्मनिर्भर बन जाएंगे।”
लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या गरीब होना कोई अपराध है? क्या मेहनत से कमाना गलत है? सरकार की योजनाएं स्ट्रीट वेंडर्स को आगे बढ़ाने की बात करती हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत में अफसरों का रवैया उनकी कमर तोड़ रहा है।
प्रशासन की इस मामले में चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। यह वीडियो हाथरस में गरीब और मेहनतकश लोगों के साथ काम कर रहे अधिकारियों के व्यवहार पर एक बड़ा बहस का विषय बन गया है।
