यूपी में कोहरे ने रोकी रफ्तार, तीन बड़े हादसों में 20 घायल, मेरठ सबसे ठंडा; उड़ानें रद्द, ट्रेनें लेट

On

लखनऊ। क्रिसमस के दिन उत्तर प्रदेश घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। कई जिलों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तीन बड़े सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल 20 लोग घायल हो गए।

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर
उन्नाव के पास आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 6:30 बजे घना कोहरा छाया हुआ था और विजिबिलिटी लगभग शून्य थी। इसी दौरान एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो प्राइवेट बसें और तीन कारें शामिल थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

और पढ़ें मेरठ में पुलिस टीम पर हमला: सठला गांव से तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद

कानपुर देहात में बस-कंटेनर की भिड़ंत
नेशनल हाईवे-19 पर कानपुर देहात के सचेंडी बॉर्डर के पास सुबह करीब 7:15 बजे कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर को बस चालक देख नहीं पाया और बस उससे टकरा गई। बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें संभल पुलिस पर कोर्ट का शिकंजा — फर्जी लूट केस में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश!

यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन टकराए
मथुरा-आगरा बेल्ट में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह के समय कोहरा बेहद घना रहा। मथुरा के पास एक कार के पलटने के बाद पीछे से आ रहे वाहन समय रहते नहीं रुक सके और पांच वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।

और पढ़ें मेरठ रोहटा में नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

हवाई और रेल यातायात पर भी असर
घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली एयर इंडिया की चार उड़ानों सहित कुल दस फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। कई विमानों को डायवर्ट किया गया या वे घंटों देरी से उड़े।
रेलवे यातायात भी प्रभावित रहा। उत्तर भारत से गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनें दो से दस घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

मेरठ सबसे ठंडा, कोल्ड डे अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में गलन और बढ़ा दी है। मेरठ 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और कानपुर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी सहित 56 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों तक कोहरे और शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई गई है।

सावधानी की अपील
प्रशासन ने वाहन चालकों से फॉग लाइट का उपयोग करने, रफ्तार कम रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान बस के पहिये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एसआईआर के जनपद प्रभारी प्रो.भुवन जोशी ने पार्टी के बीएलए के साथ एसआईआर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन केक काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

मुंबई बीएमसी चुनाव: ' गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की दोनों बेटियों ने भरा नामांकन, भायखला में दिलचस्प हुआ मुकाबला

   मुंबई । बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए महाराष्ट्र में गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की दो बेटियों...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई बीएमसी चुनाव: ' गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की दोनों बेटियों ने भरा नामांकन, भायखला में दिलचस्प हुआ मुकाबला

सीओ कार्यालय पहुंचे संत रामपाल महाराज के अनुयायी, पुलिस ने दर्ज किए बयान

मुरादाबाद । मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र और मझोला क्षेत्र में बीते दिनों धार्मिक पुस्तकें बांटने वालों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीओ कार्यालय पहुंचे संत रामपाल महाराज के अनुयायी, पुलिस ने दर्ज किए बयान

उत्तर प्रदेश