रायबरेली में पोस्टर वॉर: मंत्री दिनेश प्रताप की फोटो पर पोती कालिख, 'नकली गांधी' होर्डिंग पर लिखा- गद्दार
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी को नकली गांधी बताने वाले होर्डिंग्स को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इन होर्डिंग्स पर लगी केंद्रीय राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर काली स्याही पोत दी गई और ऊपर ‘गद्दार’ लिखा गया।
शनिवार को शहर के सिविल लाइन चौराहा और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहे पर लगी होर्डिंग्स पर मंत्री की फोटो को काला कर दिया गया। हालांकि, अधिकारी यह नहीं बता सके कि फोटो पर कालिख किसने पोती।
इस पूरे विवाद की शुरुआत बुधवार को हुई थी, जब संसद के बाहर राहुल गांधी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कह दिया था। गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया।
इसके दो दिन बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में 9 जगह होर्डिंग्स लगवाईं। यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल सिंह ने इसे तुच्छ मानसिकता करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी जनता के हितों के लिए केंद्र और यूपी सरकार से लड़ रहे हैं और 2027 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
होर्डिंग्स में 'गद्दार कौन?' और 'नकली गांधी श्री राहुल गांधी' जैसे भड़काऊ नारे लिखे गए थे। मंत्री ने खुद इन पोस्टरों को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया था।
होर्डिंग्स पर विवरण के अनुसार, बाएं तरफ भारत माता की तस्वीर के पास लिखा था—"असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू, गद्दारी कांग्रेस से, संपूर्ण देश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस छोड़ा।" दाएं तरफ लिखा था—"नकली गांधी श्री राहुल गांधी, भारत से, भारतवासियों से, भारतीय संस्कृति और संस्कारों से, प्रभु श्रीराम से, सरदार पटेल से, सुभाष चंद्र बोस से, डॉ. अब्दुल कलाम से, फिरोज गांधी से, मेनका गांधी से लेकर वाड्रा परिवार तक।"
होर्डिंग्स निराला नगर, गांधी नगर, एकता विहार कालोनी, सारस होटल, डिग्री कालेज चौराहा, रतापुर चौराहा, राष्ट्रीय राजमार्ग त्रिपुला और डीडोली पर लगाई गई थीं।
इस विवाद में राहुल गांधी और बिट्टू के बीच संसद और सड़क पर पहले भी तीखी नोकझोंक हुई थी। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि सरदार गद्दार नहीं होता, असली गद्दार गांधी परिवार है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां