बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध मदरसे में 40 लड़कियां मिली हैं। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ पट्टीहाट चौराहे के पास चल रहे इस मदरसे पर छापा मारा। इस दौरान 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपी मिलीं।

 

और पढ़ें मीरजापुर में माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक गाना अपलोड करने वाली सरोज सरगम गिरफ्तार, 15 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा भी हटाया गया

और पढ़ें निर्माण श्रमिक 15 अक्टूबर से पहले कराएं पंजीकरण का नवीनीकरण : सहायक श्रमायुक्त

एसडीएम अश्वनी पांडे ने बताया कि जब टीम वहां पहुंची तो मदरसा संचालक ने गेट खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने पयागपुर थाने से पुलिस फोर्स को बुलाया और मदरसे में प्रवेश कर जांच शुरू की। एसडीएम ने बताया कि मदरसा संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जब पुलिस टीम मदरसे में पहुंची तो तकरीबन 40 लड़कियां मदरसे के बाथरूम में छिपी मिलीं, जिन्हें बाथरूम से निकालकर पूछताछ की गई। लड़कियों ने बताया कि वह तालीम हासिल करने के किए मदरसे में आती हैं।

और पढ़ें मेरठ में भगत लाइन के पास दशहरा मेले के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

 

अब ऐसे में सवाल यही खड़ा होता है कि देर शाम मदरसे में लड़कियों को क्‍यों रखा जाता था। फिलहाल उप जिलाधिकारी और पयागपुर पुलिस की टीम ने फौरी तौर पर जांच पड़ताल करने के बाद पूरे मामले से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिलाधिकारी को अवगत करवा दिया है। इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खालिद ने बताया कि मदरसे में मिली लड़कियों को उनके परिजनों को सौंपने का निर्देश जारी कर दिया गया है। वैध दस्तावेज न होने की वजह से मदरसे को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि मदरसे में फंडिंग कहां से हो रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस मदरसे में बड़े पैमाने पर बाहरी फंडिंग की जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपदों ने अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सिधारी हाइडिल चौराहा से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बहराइच। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा: सौर ऊर्जा योजनाएं लॉन्च,'आलू से सोना...', लाभार्थी ने सुनाई ऐसी कहानी कि हंस पड़े मोदी

बांसवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इस दौरान कुछ...
राष्ट्रीय 
बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा: सौर ऊर्जा योजनाएं लॉन्च,'आलू से सोना...', लाभार्थी ने सुनाई ऐसी कहानी कि हंस पड़े मोदी

दैनिक राशिफल- 26 सिंतबर 2025, शुक्रवार

   मेष- जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 26 सिंतबर 2025, शुक्रवार

"मन की गति और मानव जीवन की दिशा"

मन की गति विचित्र है। वह संसार के किसी भी परिमाण मापक यंत्र से पानी भी नहीं जा सकती। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"मन की गति और मानव जीवन की दिशा"

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सिधारी हाइडिल चौराहा से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बहराइच। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

मेरठ में मशहूर भौतिकी लेखक जी.एल. मित्तल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

मेरठ। भौतिकी विज्ञान के प्रसिद्ध लेखक जीएल मित्तल का निधन हो गया है। मेरठ स्थित 123, मानसरोवर गली नम्बर 2...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ  में मशहूर भौतिकी लेखक जी.एल. मित्तल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

सहारनपुर पुलिस ने 85 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 12.5 लाख की संपत्ति वापस

सहारनपुर। पुलिस की मिसिंग मोबाइल हेल्प डेस्क टीम ने करीब 12 लाख 50 हजार रूपये के 85 गुमशुदा मोबाइल फोन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने 85 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 12.5 लाख की संपत्ति वापस