आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सिधारी हाइडिल चौराहा से कुछ दूर 7 वर्षीय बालक का शव बोरे में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक परिवार पर बच्चे की हत्या का शक जताया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

 

और पढ़ें जीएसटी दरें कम होने से मांग और खपत बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे: मंत्री अनिल कुमार

और पढ़ें लखनऊ में AIMIM प्रवक्ता आसिम वकार का विवादित बयान, गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को बताया गुमराही

इस दौरान आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव की शिनाख्त पठान टोली निवासी शाजेब अली के रूप में हुई। शाजेब अली एक दिन पहले से लापता हो गया था, जिसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। परिजन लगातार उसकी खोजबीन में लगे थे और पुलिस को भी सूचित किया गया था। इसी बीच गुरुवार को उसकी लाश बरामद होने से दहशत फैल गई।

और पढ़ें पीसीएस प्री परीक्षा 2025: मेरठ में अभ्युदय योजना के तहत 27 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन

 

घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, तुरंत भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। दुकानें खुलने का समय होने की वजह से भीड़ और बढ़ गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया। इस दौरान बच्चे की हत्या का शक पास में रहने वाले एक हिंदू परिवार पर जताया गया।

 

सूचना पर एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में हत्या के मामले में संलिप्तता की आशंका है। संबंधित परिवार तथा आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सिधारी हाइडिल चौराहा से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बहराइच। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा: सौर ऊर्जा योजनाएं लॉन्च,'आलू से सोना...', लाभार्थी ने सुनाई ऐसी कहानी कि हंस पड़े मोदी

बांसवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इस दौरान कुछ...
राष्ट्रीय 
बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा: सौर ऊर्जा योजनाएं लॉन्च,'आलू से सोना...', लाभार्थी ने सुनाई ऐसी कहानी कि हंस पड़े मोदी

दैनिक राशिफल- 26 सिंतबर 2025, शुक्रवार

   मेष- जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 26 सिंतबर 2025, शुक्रवार

"मन की गति और मानव जीवन की दिशा"

मन की गति विचित्र है। वह संसार के किसी भी परिमाण मापक यंत्र से पानी भी नहीं जा सकती। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"मन की गति और मानव जीवन की दिशा"

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां सिधारी हाइडिल चौराहा से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आजमगढ़ में सात वर्षीय बच्चे की बोरे में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

बहराइच। उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के संचालन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। बहराइच जिले की पयागपुर तहसील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में अवैध मदरसे का खुलासा: बाथरूम में छिपी मिलीं 40 लड़कियां, दस्तावेजों के बिना संचालन

मेरठ में मशहूर भौतिकी लेखक जी.एल. मित्तल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

मेरठ। भौतिकी विज्ञान के प्रसिद्ध लेखक जीएल मित्तल का निधन हो गया है। मेरठ स्थित 123, मानसरोवर गली नम्बर 2...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ  में मशहूर भौतिकी लेखक जी.एल. मित्तल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

सहारनपुर पुलिस ने 85 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 12.5 लाख की संपत्ति वापस

सहारनपुर। पुलिस की मिसिंग मोबाइल हेल्प डेस्क टीम ने करीब 12 लाख 50 हजार रूपये के 85 गुमशुदा मोबाइल फोन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने 85 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, करीब 12.5 लाख की संपत्ति वापस