झांसी में बाबा नगर सेन मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, मूर्तियां भी गायब, विहिप ने दी चेतावनी

On

झांसी। उत्तर प्रदेश में कभी समाजवादी पार्टी के ऊपर आरोप लगाये जाते थे कि सपा का यह नारा है खाली प्लॉट हमारा है। हालांकि यह नारा अब दूर-दूर तक सुनाई नहीं देता। प्रदेश में बुलडोजर बाबा की धमक ने इसे आम जनता के जेहन से दूर कर दिया है। “सहारनपुर में खौफनाक वारदात: प्रेमी ने […]

झांसी। उत्तर प्रदेश में कभी समाजवादी पार्टी के ऊपर आरोप लगाये जाते थे कि सपा का यह नारा है खाली प्लॉट हमारा है। हालांकि यह नारा अब दूर-दूर तक सुनाई नहीं देता। प्रदेश में बुलडोजर बाबा की धमक ने इसे आम जनता के जेहन से दूर कर दिया है।

“सहारनपुर में खौफनाक वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट”

और पढ़ें सहारनपुर में धोखाधड़ी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी, लाखों रुपये बरामद

इसके इतर महानगर के बीचो-बीच इस नारे से भी घातक स्थिति देखने को मिल रही है, जहां बाबा नगर सेन देव स्थल की तमाम जमीन होने के बावजूद उसकी छत पर भी लोगों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि अब इस मंदिर के देवता की छत भी उनकी नहीं रही। यह सब तब देखने को मिल रहा है जब प्रदेश में बुलडाेजर बाबा के सुशासन की बयार बह रही है। इस मामले में विहिप समेत हिन्दू संगठन जल्द ही आंदोलन करने की तैयारी में हैं।

और पढ़ें मथुरा में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप पहुंची बाढ़, दुकानों के अंदर भरा पानी

मुजफ्फरनगर परिक्रमा एक- रामलीला टिल्ला और हनुमान पुरी, जाने क्या है जनता की राय !

और पढ़ें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

नगर निगम परिसर में अब अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा बाबा नगर सेन मन्दिर परिसर अपनी बदहाली के लिए आंसू बहा रहा है। इस मंदिर का अब महज एक हॉल भर अवशेष के रूप में रह गया है। जबकि मंदिर की छत पर भी कब्जा हो गया है। यही नहीं साजिश के तहत मंदिर की मूर्तियों को भी धीरे-धीरे गायब कर दिया गया है। पुराने अभिलेखों की मानें तो, मंदिर के नाम से 92 डेसिमिल जमीन दर्शायी गई है, जो महज अब अभिलेखों में ही रह गई है। जमीनी हकीकत यह है कि मंदिर के देवता नगर सेन बाबा की छत भी अब उनकी नहीं रह गई है।

ममता शर्मा समेत 9 के खिलाफ जानलेवा हमले में चार्जशीट दाखिल, कोर्ट से हुए समन, डॉ. मलय शर्मा की भूमिका की जांच जारी

आरोप है कि नेशनल हाफिज सिद्दकी कमेटी ने उस छत पर निर्माण कराते हुए क्लासरूम बना दिए हैं। उस पर इस ओर न तो किसी हिन्दू संगठन का ध्यान है और विवेकशील कहा जाने वाले प्रशासन व पुलिस विभाग का विवेक भी इस प्रकरण में शून्य नजर आ रहा है। हालांकि संघर्ष की अंतिम सांसें भरते हुए दलित आवास बचाओ संघर्ष समिति झांसी की छटपटाहट बीते दिनों सुनाई दी थी। इसका विरोध दर्ज कराते हुए एक बैठक वार्ड की सभाषद नीता विकास यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

मुजफ्फरनगर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

वक्ताओं ने नगर सेन बाबा मन्दिर एवं उसकी जमीन पर अवैध तरीके से नेशनल हाफिज सिद्दकी कमेटी ने निर्माण कराकर कब्जा करने का आरोप लगाया था। बाबा नगर सेन मंदिर व उसकी जमीन पर कब्जे को वाल्मीकि समाज के समस्त संगठनों ने अपनी आस्था पर हमला होना बताया था। उन्हाेंने मंदिर को कब्जा मुक्त किये जाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया था।

गौरतलब है कि नगर निगम परिसर में सैकड़ों वर्ष पुराने बाबा नगर सेन मंदिर का मामला तब सामने आया जब न्यायालय के आदेश पर हाल ही में पुलिस ने आदेश का हवाला देते हुए चंद रोज पहले 13 मकान खाली कराए। आनन फानन में कुछ एक मकानों को बुलडोजर मंगवाकर जमीदोंज करा दिया गया। जबकि न्यायालय की ओर से बुलडोजर चलाने जैसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।

 

इसके बाद से सभी 13 परिवार सड़क पर आ गए। इसके साथ ही सड़क पर आ गया अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत बाबा नगर सेन मंदिर। बाद में यह भी संज्ञान में आया कि जो देवस्थल अपने छत को भी गंवा चुका है पुराने अभिलेखों में उसी स्थान पर मंदिर के नाम करीब 92 डेसिमिल जमीन दर्शायी जा रही है। आखिरकार इस भूमि काे जमीन निगल गई या आसमान खा गया, यह काेई नहीं जानता। रामराज्य कहे जाने वाले इस दौर में आखिर अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की नजर कब पड़ेगी इस आशा में मंदिर की गायब हुई मूर्तियां भी रहेंगी।

इस संबंध में विहिप के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। हाल ही में विश्व हिन्दू परिषद अपना 61वां स्थापना दिवस मना रहा है। 27 अगस्त के बाद इस मामले पर पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। विहिप कार्यकर्ता भारी संख्या में जल्द ही मंदिर में अभिषेक व श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने का कार्यक्रम तय करेंगे।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

गर्म पानी से लेकर गाजर जूस तक, मलाइका अरोड़ा ने दिखाई सेहतमंद मॉर्निंग रूटीन की झलक

मुंबई। बॉलीवुड में जब भी फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और योग की बात होती है, तो मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे...
मनोरंजन 
गर्म पानी से लेकर गाजर जूस तक, मलाइका अरोड़ा ने दिखाई सेहतमंद मॉर्निंग रूटीन की झलक

Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान

         मुजफ्फरनगर। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास में टोटी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान

जनता दर्शन में योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं,कहा-आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आये पीड़ितों की शिकायतें...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जनता दर्शन में योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं,कहा-आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं 

सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण सोना ने...
बिज़नेस 
सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

झांसी में मुठभेड़: रिटायर्ड फौजी से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर जंगी गोली लगने से घायल, बेटा गिरफ्तार

झांसी। रविवार की देर रात सदर बाजार पुलिस व स्वाट की सयुंक्त टीम की एक माह पूर्व सेवानिवृत्त फौजी के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में मुठभेड़: रिटायर्ड फौजी से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर जंगी गोली लगने से घायल, बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान

         मुजफ्फरनगर। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास में टोटी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान

जनता दर्शन में योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं,कहा-आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आये पीड़ितों की शिकायतें...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जनता दर्शन में योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं,कहा-आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं 

झांसी में मुठभेड़: रिटायर्ड फौजी से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर जंगी गोली लगने से घायल, बेटा गिरफ्तार

झांसी। रविवार की देर रात सदर बाजार पुलिस व स्वाट की सयुंक्त टीम की एक माह पूर्व सेवानिवृत्त फौजी के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में मुठभेड़: रिटायर्ड फौजी से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर जंगी गोली लगने से घायल, बेटा गिरफ्तार

वाराणसी में फिर उफनाई गंगा, चेतावनी बिंदु पार; घाटों और बस्तियों में घुसा पानी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा एक बार फिर रौद्र रूप में नजर आ रही है। केंद्रीय जल आयोग...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में फिर उफनाई गंगा, चेतावनी बिंदु पार; घाटों और बस्तियों में घुसा पानी