वाराणसी में फिर उफनाई गंगा, चेतावनी बिंदु पार; घाटों और बस्तियों में घुसा पानी

On


वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा एक बार फिर रौद्र रूप में नजर आ रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर को पार कर सोमवार को सुबह आठ बजे 70.28 मीटर पर पहुंच गया।

जलस्तर में प्रति घंटा ढाई सेंटीमीटर की रफ्तार से वृद्धि जारी है। इस मानसून सीजन में यह चौथी बार है जब गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी है। लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों के निवासियों की चिंता बढ़ गई है। घाटों से लगे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की गतिविधियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घाटों का सम्पर्क मार्ग पहले से ही डूबा, अंतिम संस्कार के लिए इंतजार

मोक्षस्थली मणिकर्णिका घाट पर जलस्तर बढ़ने से शवदाह की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। निचले प्लेटफॉर्म डूब जाने के कारण अब छतों (उपरी प्लेटफॉर्म) पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हरिश्चंद्र घाट की गलियों में भी शवदाह की नौबत आ गई है। दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस का कार्यालय पानी में डूब चुका है, जबकि अस्सी घाट पर जलधारा सड़कों तक पहुंचने लगी है।

घाटों का आपसी संपर्क टूटा

अस्सी घाट से लगे गंगामहल घाट, रीवां घाट, तुलसी घाट, भदैनी घाट, जानकी घाट, आनंदमयी घाट, जैन घाट, निषादराज घाट, प्रभु घाट, चेतसिंह घाट, महानिर्वाणी घाट, शिवाला घाट, हनुमान घाट, केदार घाट, चौकी घाट, मानसरोवर घाट, पांडेय घाट, चौसट्टी घाट और सिंधिया घाट एक-दूसरे से पूरी तरह कट चुके हैं।

वरुणा नदी में पलट प्रवाह, आबादी क्षेत्र में घुसा बाढ़ का पानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण वरुणा नदी में पलट प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे उसका पानी अब आबादी वाले इलाकों में घुसने लगा है। पुरानापुल क्षेत्र के पुलकोहना में नक्खीघाट पर दर्जनों मकान जलमग्न हो चुके हैं। ढेलवरिया, कोनिया, सरैंया जैसे क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच चुका है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय कर दिया है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। एनडीआरएफ की टीम भी सतर्क है।




 

 

और पढ़ें लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लेखक के बारे में

नवीनतम

नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1112 कनिष्ठ सहायक व 22 एक्सरे टेक्नीशियन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

यरूशलम के रामोट जंक्शन पर आतंकी हमला, गोलीबारी में पांच की मौत

यरूशलम। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सोमवार को यरूशलम के रामोट जंक्शन पर गोलीबारी में पांच लोग मारे गए। मैगन डेविड...
अंतर्राष्ट्रीय 
यरूशलम के रामोट जंक्शन पर आतंकी हमला, गोलीबारी में पांच की मौत

सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

सहारनपुर (गंगोह)। जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुजरान में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने EEPC इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह का किया शुभारंभ

            नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC) इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया गया।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने EEPC इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह का किया शुभारंभ

जीएसटी रिफॉर्म से एमएसएमई के लिए लागत और जटिलता में आएगी कमी, अनुपालन में भी सुधार होगा: रिपोर्ट

नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ के कारण अनिश्चित माहौल में जीएसटी सुधार के आने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होगा और...
बिज़नेस 
जीएसटी रिफॉर्म से एमएसएमई के लिए लागत और जटिलता में आएगी कमी, अनुपालन में भी सुधार होगा: रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1112 कनिष्ठ सहायक व 22 एक्सरे टेक्नीशियन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

सहारनपुर (गंगोह)। जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुजरान में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

सहारनपुर में इंस्पेक्टर की अमीर बीबी! 66 लाख के इन्वेस्टमेंट का क्या खुलेगा राज़

      सहारनपुर। सहारनपुर से चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। यहां UP पुलिस के इंस्पेक्टर दिनेश की पत्नी बबीता करोड़ों की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में इंस्पेक्टर की अमीर बीबी! 66 लाख के इन्वेस्टमेंट का क्या खुलेगा राज़

Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान

         मुजफ्फरनगर। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास में टोटी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान