जनता दर्शन में योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं,कहा-आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं 

On


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आये पीड़ितों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दर्शन में 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। सहारनपुर से आई महिला ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। जब वे राशन लेने गईं तो राशन डीलर अभद्रता किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जनसेवक आमजन से व्यवहार ठीक रखें। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा।

जमीन के आए मामलों का भी लिया संज्ञान

'जनता दर्शन' में सर्वाधिक मामले जमीनी विवाद से जुड़े आए। प्रयागराज से आए सीआरपीएफ के जवान ने भी जमीन से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को इस प्रकरण के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। शामली से भी एक महिला अपनी शिकायत लेकर आईं। उन्होंने बताया कि उनके पति असम में तैनात हैं। उन्होंने प्रयागराज में जमीन ली है लेकिन कब्जा लेने में परेशानी आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

'जनता दर्शन' में आईं मंजू देवी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि अपोलो में इलाज चल रहा है। इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद मरीज को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। आप भी अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाएं। आपके इलाज में खर्च की चिंता सरकार करेगी।

गाजीपुर से दिव्यांग उधम यादव ने पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप व आवास दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने तत्काल उनकी समस्या के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने उधम यादव को इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक भी प्रदान की।

बच्चों को दी चॉकलेट, पढ़ाई के बारे में पूछा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा-पुचकारा। नन्हें-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया। कुछ बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दिया और पढ़-लिखकर उनको उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया।



 

 

और पढ़ें नोएडा में यमुना नदी की बाढ़ में 17 वर्षीय छात्र डूबा, शव बरामद, परिवार और गांव में शोक की लहर

लेखक के बारे में

नवीनतम

नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1112 कनिष्ठ सहायक व 22 एक्सरे टेक्नीशियन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

यरूशलम के रामोट जंक्शन पर आतंकी हमला, गोलीबारी में पांच की मौत

यरूशलम। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सोमवार को यरूशलम के रामोट जंक्शन पर गोलीबारी में पांच लोग मारे गए। मैगन डेविड...
अंतर्राष्ट्रीय 
यरूशलम के रामोट जंक्शन पर आतंकी हमला, गोलीबारी में पांच की मौत

सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

सहारनपुर (गंगोह)। जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुजरान में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने EEPC इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह का किया शुभारंभ

            नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC) इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया गया।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने EEPC इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह का किया शुभारंभ

जीएसटी रिफॉर्म से एमएसएमई के लिए लागत और जटिलता में आएगी कमी, अनुपालन में भी सुधार होगा: रिपोर्ट

नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ के कारण अनिश्चित माहौल में जीएसटी सुधार के आने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होगा और...
बिज़नेस 
जीएसटी रिफॉर्म से एमएसएमई के लिए लागत और जटिलता में आएगी कमी, अनुपालन में भी सुधार होगा: रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1112 कनिष्ठ सहायक व 22 एक्सरे टेक्नीशियन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नियुक्तियों की बारिश के साथ सीएम योगी का बड़ा हमला,कहा – “महाभारत के कई रिश्ते अब बाकी जीवन जेल में बिताएंगे”

सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

सहारनपुर (गंगोह)। जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुजरान में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, परिवार बाल-बाल बचा

सहारनपुर में इंस्पेक्टर की अमीर बीबी! 66 लाख के इन्वेस्टमेंट का क्या खुलेगा राज़

      सहारनपुर। सहारनपुर से चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। यहां UP पुलिस के इंस्पेक्टर दिनेश की पत्नी बबीता करोड़ों की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में इंस्पेक्टर की अमीर बीबी! 66 लाख के इन्वेस्टमेंट का क्या खुलेगा राज़

Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान

         मुजफ्फरनगर। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास में टोटी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
Akhilesh के बड़े आरोप के बाद, अभिषेक कौशिक के समर्थन में उतरे संजीव बालियान