UP में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी: कई जिलों में इंटर तक के स्कूल बंद

On

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर और मऊ से लेकर फिरोजाबाद तक शुक्रवार को शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप दिखाई दिया। जौनपुर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 तक पहुंच गया। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। गोरखपुर में वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइट्स का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सड़क पर सफर करने वाले लोग बेहद सतर्कता से चल रहे हैं। इसी तरह हरदोई जिले में दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सीमित हो गई है। यहां के निवासी परेशान हैं, क्योंकि दैनिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं। मऊ जिले में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई है।

और पढ़ें 'यदुवंश' पर विवादित बयान देने वाले कथावाचक ने मांगी माफी, इंद्रेश उपाध्याय बोले- 'यादव समाज मेरा अपना, हृदय को ठेस पहुंची तो क्षमाप्रार्थी'

इसके साथ ही वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई है, जहां एक्यूआई 183 दर्ज किया गया है। फिरोजाबाद में भी भारी कोहरा पसरा हुआ है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि दो दिन तक कोहरा न होने के कारण राहत की सांस मिली थी, लेकिन फिर से धुंध छायी हुई है, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक मजदूर ने कहा कि कोहरे के कारण उनके काम पर भी असर पड़ रहा है। अधिक ठंड होने पर काम करने में भी परेशानी होती है। मौसम विभाग ने पहले ही सुबह के समय घना कोहरा होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर तक आसमान साफ होने की संभावना है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान घना कोहरा रहने की भी संभावना है।

और पढ़ें जोधपुर में भीषण अग्निकांड: कबाड़खाने में लगी आग से मचा हड़कंप; 10 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

देखें पूरा वीडियो...

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, 20 तमंचों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बांग्लादेश में लोकतंत्र पर गहराता संकट, हिंसा और असहिष्णुता बनी नई सामान्य स्थिति

ढाका। फरवरी 2026 में प्रस्तावित 13वें आम चुनाव से पहले बांग्लादेश गंभीर लोकतांत्रिक संकट से जूझ रहा है। अगस्त 2024...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश में लोकतंत्र पर गहराता संकट, हिंसा और असहिष्णुता बनी नई सामान्य स्थिति

"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत"

सहारनपुर। बेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव जसमौर के समीप सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान बस के पहिये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 

"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एसआईआर के जनपद प्रभारी प्रो.भुवन जोशी ने पार्टी के बीएलए के साथ एसआईआर...

"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन केक काटकर...

उत्तर प्रदेश