मथुरा में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाने से आधा दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
मथुरा। कुट्टू आटे के पकौड़ों का सेवन करने से आधा दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉक्टर गौरीशंकर ने अधीनस्थों को सैंपलिंग के आदेश दिए हैं। गौरतलब हो कि गोविंदनगर के लक्ष्मीनगर […]
मथुरा। कुट्टू आटे के पकौड़ों का सेवन करने से आधा दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉक्टर गौरीशंकर ने अधीनस्थों को सैंपलिंग के आदेश दिए हैं।
गौरतलब हो कि गोविंदनगर के लक्ष्मीनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब महाशिवरात्रि पर्व पर घर में बनाए गए कूटू आटे के पकौड़े को खाकर महिला पुरुषों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। जिन महिला पुरुषों को उल्टी, दस्त और जी घबराने की शिकायत हुई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार की सुबह तक कई महिलाओं को होश नहीं आया तो उन्हें एंबुलेंस से वृंदावन सौ शैय्या और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें ब्रह्मा देवी (69), ममता (38), लक्ष्मी (26), आरती (27) हर प्रसाद (32), को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार दोपहर स्वास्थ विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि फूड प्वाॅइजनिंग का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर्व पर पड़ोस के ही दुकान से कुट्टू आटा लिया था और सभी लोगों ने अपने अपने घर में पकौड़े बनाएं। पकौड़े खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां